जयपुर।राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड प्रदेश में करीब 1000 पदों पर शारीरिक शिक्षा शिक्षक (पीटीआई) भर्ती का नोटिफिकेशन इसी महीने जारी करेगा। मिली जानकारी मुताबिक जून के अंतिम सप्ताह तक ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की संभावना है। अभ्यर्थियों को आवेदन के लिए करीब एक माह का समय मिलेगा।

बोर्ड के प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार 13 सितंबर को लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज ने बताया कि भर्ती की तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

बोर्ड का प्रयास तय समय-सीमा में प्रक्रिया पूरी कर योग्य अभ्यर्थियों को जल्द नियुक्ति देने का है।

परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद सफल अभ्यर्थियों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और अन्य आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर पोस्टिंग दी जाएगी।