CG News।रायपुर।शिक्षा विभाग ने प्रदेशस्तर पर बैठक बुलाई है। मिली जानकारी मुताबिक शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव 25 अगस्त को DPI के अधिकारियों के साथ प्रदेश के सभी संयुक्त संचालक (JD), जिला शिक्षा अधिकारी (DEO), विकासखंड शिक्षा अधिकारी (BEO) और जिला मिशन समन्वयक (DMC) शामिल होंगे।

मीडिया रिपोर्ट अनुसार बैठक के एजेंडे में शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों तथा अधिकारियों की Online Attendance की समीक्षा को प्रमुखता दी गई है। इसके अलावा स्कूल पोर्टल पर शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों की जानकारी और स्कूलों से संबंधित जानकारी के संधारण की स्थिति पर भी चर्चा होगी।

ये खबर भी पढ़ें…
PSC से चयनित रजिस्ट्रार की अपात्रता का आदेश सुप्रीम कोर्ट ने किया रद्द, 3 हफ्ते में नियुक्ति देने के निर्देश
PSC से चयनित रजिस्ट्रार की अपात्रता का आदेश सुप्रीम कोर्ट ने किया रद्द, 3 हफ्ते में नियुक्ति देने के निर्देश
दिल्ली।सर्वोच्च न्यायालय ने छत्तीसगढ़ राज्य विश्वविद्यालय सेवा में रजिस्ट्रार (कुलसचिव) पद की नियुक्ति से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में बड़ा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वहीं, स्कूलों एवं कार्यालयों में संलग्न शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों की कार्यस्थिति एवं कार्यभार ग्रहण से जुड़ी जानकारी भी बैठक में रखी जाएगी।

शिक्षा मंत्री की बैठक में छात्रवृत्ति पंजीयन एवं वितरण की स्थिति की भी समीक्षा होगी। इसके अलावा स्मार्ट क्लास एवं ICT की जानकारी, PM श्री विद्यालयों के अंतर्गत गतिविधियों की स्थिति और योजनावार PFMS के माध्यम से भुगतान की स्थिति भी एजेंडे में शामिल है।

ये खबर भी पढ़ें…
दुर्ग-हटिया-दुर्ग एवं शालीमार-एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस में अतिरिक्त कोच की सुविधा
दुर्ग-हटिया-दुर्ग एवं शालीमार-एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस में अतिरिक्त कोच की सुविधा
बिलासपुर।रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की बेहतर यात्रा सुविधा व अधिकाधिक यात्रियों को कंफ़र्म बर्थ उपलब्ध कराने हेतु दक्षिण पूर्व मध्य...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वहीं, UDISE डेटा में बच्चों के नामांकन एवं अध्ययन की स्थिति की जानकारी और CWSN (Children With Special Needs) विद्यार्थियों से संबंधित जानकारी भी बैठक में रखी जाएगी।

जारी एजेंडे में राज्य निर्माणाधीन उच्च शिक्षा योजना से जुड़े प्रकरणों एवं प्रगति की जानकारी भी शामिल है। इसके अलावा बालिका शौचालय विहीन विद्यालयों की जानकारी तथा संबंधित योजना के तहत कलेक्टर को भेजे गए बालिका शौचालय निर्माण के प्रस्तावों की जानकारी भी मांगी गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
मुख्यमंत्री साय ने चमोली सुरंग हादसे में कोंडागांव जिले के मृतक श्रमिकों के परिजनों को ₹5-5 लाख और घायलों को ₹50-50 हजार की सहायता देने के दिए निर्देश
मुख्यमंत्री साय ने चमोली सुरंग हादसे में कोंडागांव जिले के मृतक श्रमिकों के परिजनों को ₹5-5 लाख और घायलों को ₹50-50 हजार की सहायता देने के दिए निर्देश
रायपुर/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उत्तराखंड के चमोली में निर्माणाधीन सुरंग में पानी भरने की दुःखद घटना में कोंडागांव...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जिले की कार्य योजना, आकांक्षी प्रखंडों के लिए प्रस्तावित गतिविधियों और संबंधित प्रगति की जानकारी भी बैठक में ली जाएगी।