बिलासपुर—-बिलासपुर समेत पूरे छत्तीसगढ़ में विधि विधान से गरिमामय तरीके से शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया। इस दौरान स्कूलों में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अतिथियों ने बच्चों को तिलक लगातार शाला प्रवेश कराया। मीठा खिलाकर बच्चों को शुभकामनाएं दी है। साथ ही पढ़ लिखकर स्कूल माता पिता और जिले का नाम रोशन करने को कहा है।

इसी क्रम में शंकर नगर स्थित शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय में भी गरिमामय वातावरण के बीच शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया। अतिथियों ने स्कूल के दरवाजे पर खड़ा होकर नव प्रवेशी बच्चों का अभिवादन किया। तिलक लगाया, मीठा खिलाकर बच्चों को पढ़ लिखकर ऊंचा इंसान बनने का संकल्प लेने को कहा।

 कार्यक्रम में शाला प्रबंधन और  प्राचार्य समेत गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शाला विकास समिति अध्यक्ष और  भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष राकेश लालवानी ने शिक्षकों नए शैक्षणिक सत्र की बधाई दी। कार्यक्रम में शाला विकास समिति के सदस्य जोगेंद्र लूथरा,ओमप्रकाश जीवनानी, भाजपा मंडल महामंत्री आशुतोष शर्मा, विवेक डे, रवि घोष,टी सूर्या राव ने भी शिरकत किया।

 नव प्रवेशी बच्चों का स्वागत माता सरस्वती के आराधना के साथ शुरू किया गया। सभी अतिथियों ने बच्चों के माथे पर तिलक लगाया। माला फहनाया..पढ़ लिखकर स्कूल और जिला का नाम रोशन करने को कहा।  इस दौरान अतिथियों ने बच्चों के बीपच पुस्तक का वितरण भी किया। मुख्य अतिथि राकेश लालवानी ने बच्चों को संबोधित किया।  उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं भी दी है।