Big news

मां बहन की अश्लील गाली गलौच…फिर भरत को गरम तेल की कड़ाही में धकेला…पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार

गाली गलौच फिर मारपीट..आरोपियों ने गरम तेल में धकेला

बिलासपुर—गरम तेल से जलाने और मारपीट के आरोप में सीपत पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने थाना क्षेत्र के दोनो कुख्यात आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल कराया है। जेल भेजे गए दोनो आरोपियों का नाम रामकुमार यादव और जितेन्द्र यादव उर्फ नानकन है। दोनो सीपत बजरंग चौक के रहने वाले हैं।
 सीपत पुलिस के अनुसार खोहनिया निवासी भरत रजक और उसके अन्य साथी आर्डर पर शादी का खाना बनाने  ग्राम  उच्चभट्ठी  गये थे। अमन केंवट दोसा बना रहा था…। इसी बीच जितेन्द्र यादव और राम कुमार यादव ने कहा कि अच्छा दोसा नहीं बनवा रहे हो। इसके बाद दोनों ने भरत रजक के साथ मां, बहन की गाली गलौच करने लगे। मारपीट करते हुए दोनों ने भरत रजक को धक्का देकर पुड़ी के लिए तैयार गरम तेल की कड़ाई में गिरा दिया।
तेल की कड़ाई में गिरने से भरत रजक का पेट, कमर, दोनों हाथ और चेहरा जल गया। आनन फानन में भरत रजक को शासकीय अस्पताल सीपत  में भर्ती किया गया। इसके बाद भरत को रिफर कर बीटीआरसी अस्पताल बिलासपुर में ईलाज के लिए भर्ती किया गया। साथ ही पुलिस ने अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया।
 पुलिस ने दर्ज एफआईआर में धारा 118(2) दर्ज कर दोनो आरोपी जितेन्द्र यादव और रामकुमार यादव को पकड़ा। पूछताछ के दौारन दोनो आरोपियों ने जुर्म कबूल किया। गिरप्तारी के बाद दोनो आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल कराया है।

Back to top button