LIVE UPDATE
Big news

रात्रि गश्त में निकले पुलिस कप्तान…औचक चकराभाठा थाना लिया जायजा..हाईकोर्ट परिसर का किया निरीक्षण..जवानों से कही .यह बात

जिले के वरिष्ठ पुलिस कप्तान ने किया देर रात्रि शहर का गश्त

बिलासपुर—वरिष्ठ पुलिस कप्तान रजनेश सिंह गस्त व्यवस्था का जायजा लेने देर रात्रि औचक शहर का निरीक्षण करने निकले। पुलिस कप्तन उच्च न्यायालय आवासीय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। रात्रि गस्त और सुरक्षा में तैनात जवानों को प्रभावी तरीके से गस्त करने का दिशा निर्देश दिया। चकरभाठा में आकस्मिक निरीक्षण कर रात्रि थाना पहरा का मुआयना भी किया। पुलिस कप्तान ने थाना क्षेत्र में लगे गस्त पॉइंट को सजगता और सतर्कता के साथ कर्तव्य निर्वहन के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होने देवकीनंदन चौक, मगरपारा , पुराना बस स्टैंड चौक और तालापारा चौक का भी भ्रमण किया। रात्रि गस्त पॉइंट में लगे कर्मचारी को  मुस्तैदी से ड्यूटी पर तैनात रहने को कहा।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह जिले कीगश्त व्यवस्था का जायजा लेने देर रात्रि औचक  निरीक्षण पर निकले । गस्त के दौरान उन्होंने जिले के शहरी एवं ग्रामीण इलाके का भ्रमण किया। फिक्स पॉइंट्स एवं पेट्रोलिंग पार्टी, सेक्टर एवं जोनल गश्त  अधिकारियों को चेक किया। रात्रि ग्रस्त एवं जिले की सुरक्षा में तैनात जवानों को प्रभावी तरीके से ग्रस्त करने की हिदायत दी।  गस्त में तैनात जवानों से समय के पहले पूर्व पॉइंट नहीं छोड़ने का आदेश िदया। सेक्टर एवं चेक गश्त अधिकारियों को उनको चेक करने के निर्देश दिए। सभी थानों की पेट्रोलिंग टीम को क्षेत्र के संवेदनशील एरिया , आउटर कॉलोनी,  एटीएम , बैंक इत्यादि  में लगातार सक्रिय पेट्रोलिंग करने निर्देशित किया ।
फिक्स पॉइंट चेक करने के दौरान मगरपारा , तालापारा,  देवकीनंदन चौक,  पुराना बस स्टैंड चौक में लग फिक्स पॉइंट के कर्मचारियों द्वारा अच्छी चेकिंग एवं मुस्तैदी से ड्यूटी करने पर उनकी प्रशंसा कर, उनकी पीठ थपथपाई और उन्हें पुरस्कृत करने की घोषणा की गई।
चेकिंग के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उच्च न्यायालय आवासीय परिसर भी पहुंचे । परिसर एवं न्यायाधीशों की सुरक्षा में लगे सशस्त्र बल के  गार्ड को चेक कर , सुरक्षा व्यवस्था का जायज लिया एवं सभी गार्ड कमांडर्स को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
रात्रि गश्त के दौरान ही रजनेश सिंह ने थाना चकरभाठा जाकर  जाकर रात्रि में आकस्मिक निरीक्षण किया।  रात्रि थाना पहरा का मुआयना किया। थाना क्षेत्र में लगे गश्त पॉइंट को सजगता और सतर्कता के साथ कर्तव्य निर्वहन के लिए  प्रोत्साहित किया।
बिलासपुर जिले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर रात्रि गश्त पॉइंट में वृद्धि की गई है। समस्त थाना रक्षित केंद्र एवं कार्यालय में लगे प्रत्येक अधिकारी कर्मचारी की सप्ताह में कम से कम एक गश्त अनिवार्य रूप से लगाई गई है।  सभी फिक्स पॉइंट के कर्मचारी राइफल लेकर के ही गश्त करते हैं । साथ ही अगस्त के पूर्व जोनल गश्त अधिकारी द्वारा रात्रि 12 बजे उन्हें किसी चौक चौराहे पर एक साथ ब्रीफ किया जाता है तदोपरांत गस्त रवाना किया जाता है।    सेक्टर अधिकारी एवं फिक्स पॉइंट और पेट्रोलिंग पार्टी मिलकर अलग-अलग चेकिंग पॉइंट्स में संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियों की चेकिंग भी करते हैं। श्री रजनीश सिंह के द्वारा रात्रि गैस निरीक्षण के दौरान सभी कर्मचारियों को इसी प्रकार प्रभावी ढंग से सक्रियता पूर्वक रात्रि सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं।
 आज रात्रि गस्त में जोनल अधिकारी के रूप में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती अर्चना झा,उप पुलिस अधीक्षक यातायात ,श्री शिवचरण परिहार , सेक्टर अधिकारी के रूप में थाना प्रभारी सिरगिट्टी श्री किशोर केेंवट , थाना प्रभारी कोनी श्री राहुल तिवारी , थाना प्रभारी तोरवा श्री अभय सिंह बैस , थाना प्रभारी रतनपुर श्री नरेश चौहान उपस्थित थे।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button