बिलासपुर। जिले में अपराध पर नकेल कसने के लिए पुलिस कप्तान रजनेश सिंह ने सख्ती का रुख अपनाया है। लगातार मिल रही शिकायतों और फरार अपराधियों की हरकतों पर अब कानून का शिकंजा कस गया है। पुलिस की दबिश में दो बड़े अपराधी वसीम खान और लोकेश सिंह को गिरफ्तार कर जेल की सलाखों के पीछे पहुँचा दिया गया है। इन दोनों मामलों में पुलिस की त्वरित कार्रवाई ने यह संदेश दे दिया है कि बिलासपुर में अपराधियों की दादागिरी अब नहीं चलेगी।

 वसीम खान की दबंगई पर पुलिस का डंडा

ये खबर भी पढ़ें…
कागजी फाइलों का खेल खत्म! डीईओ का फरमान—अब हर काम ई-ऑफिस से, फाइल अटकी तो अफसर-कर्मचारी जिम्मेदार
कागजी फाइलों का खेल खत्म! डीईओ का फरमान—अब हर काम ई-ऑफिस से, फाइल अटकी तो अफसर-कर्मचारी जिम्मेदार
बिलासपुर... सरकारी दफ्तरों में फाइलों के ढेर और कागजी प्रक्रिया को कम करने की दिशा में जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय ने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

तारबाहर थाना क्षेत्र में आरोपी वसीम खान ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक होटल परिसर की बाउंड्रीवाल तोड़ डाली। इतना ही नहीं, ऑफिस में घुसकर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी भी दी। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना तारबाहर पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू की।

गवाहों के बयान और पुख्ता साक्ष्यों के आधार पर आरोपी वसीम खान की संलिप्तता सामने आई। तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर दिया। यह भी सामने आया है कि वसीम खान के खिलाफ पहले से कई गंभीर आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं, जिससे उसकी दबंग छवि बनी हुई थी। लेकिन पुलिस कप्तान सिंह के निर्देश पर उसकी दबंगई अब सलाखों के पीछे ठंडी पड़ गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
रात 3:30 बजे हाइवा पर हाथ साफ, पूर्व कर्मचारी निकला चोर; पुलिस ने सामान समेत आरोपी को दबोचा
रात 3:30 बजे हाइवा पर हाथ साफ, पूर्व कर्मचारी निकला चोर; पुलिस ने सामान समेत आरोपी को दबोचा
बिलासपुर...ट्रांसपोर्ट नगर में खड़े हाइवा से रात के साढ़े तीन बजे वायर काटकर चोरी करने का मामला सामने आया है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कोनी – हत्या प्रयास में फरार, इनामी गिरफ्तार

इधर कोनी थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक और बड़ी सफलता हासिल की। हत्या प्रयास जैसे गंभीर अपराध में फरार आरोपी लोकेश सिंह पर पुलिस अधीक्षक रजनीश सिंह ने ₹5,000 का इनाम घोषित कर रखा था। आरोपी 26 जून से फरार था और पुलिस को उसकी तलाश थी।

ये खबर भी पढ़ें…
2029 में फिर मोदी सरकार, राहुल को पीएम बनने के लिए करना होगा इंतजार: अठावले
2029 में फिर मोदी सरकार, राहुल को पीएम बनने के लिए करना होगा इंतजार: अठावले
बिलासपुर... केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामदास अठावले ने बुधवार को...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

24 सितम्बर को पुलिस टीम ने आरोपी को धर दबोचा। पूछताछ में उसने अपराध करना स्वीकार किया। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त बांस का डंडा भी जब्त किया गया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया गया है।

पुलिस की सख्ती का संदेश

रजनेश सिंह ने बताया कि जैसा कि पुलिस ने हमेशा स्पष्ट किया है कि अपराधियों को बक्शा नहीं जाएगा ।गिरफ्तार आरोपियों के नेटवर्क को खंगाल कर कठोर कार्रवाई की जाएगी । अन्य बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।