LIVE UPDATE
Big news

गैस सिलेन्डर समेत डेढ़ क्विवंटल चावल पार…पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल…चापड़ लहराते आदतन बदमाश को यहां किया गिरफ्तार

चांवल चोर, आदतन बदमाशों पर चला पुलिस का डंडा

बिलासपुर—सिविल लाइन पुलिस ने दो अलग अलग अपराध करने के जुर्म में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार पुलिस टीम ने घरेलु गैस सिलेन्डर,चांवल की बोरी,पंखा चोरी करने वाले आरोपी को अलग अलग धाराओं के तहत गिरफ्तार कर जेल दाखिल कराया है। इसके अलावा सिविल लाइन पुलिस टीम ने क्षेत्र में आतंक और दहशत फैलाने के जुर्म  में धर दबोचा है। इसी तरह तारबाहर पुलिस ने भी रेलवे कर्मचारियों को निशाने बनाने वाले आरोपियों को जेल दाखिल कराया है।
गैस सिलेन्डर,फैन चांवल चोर गिरफ्तार
सिविल लाइन पुलिस के अनुसार मिनीबस्ती निवासी मीना सिंह ठाकूर ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि 4 अप्रैल की दरमियानी रात्रि राहूल सिंह ने दरवाजा का ताला तोडकर चोरी घटना को अंजाम दिया है। इस दौरान आरोपी ने घर से एक घरेलू गैस सिलेण्डर, एक सिलिंग पंखा, दो प्लास्टिक कुर्सी, 150 किलो चावल पार किया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी राहुल सिंह को तलब किया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने चोरी का जुर्म कबूल किया है। आरोपी से 12 किलो चावल समेत सभी सामान बरामद कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को जेल दाखिल करया है।
हथियार के साथ पकड़ाया आरोपी
पुलिस ने 9 अप्रैल को मिनीमाता नगर शुलभ के पास एक व्यक्ति को चापड़ के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को चापड़ लहराते और लोगो के बीच दहशत फैलाते रंगे हाथ पकड़ा है। गिरफ्तार आरोपी का नाम अरूण कुमार लहरे है। आरोपी तालापारा का रहने वाला है। छानबीन के दौरान जानकारी मिली कि आरोपी आदतन बदमाश है। कई मामले में अपराध भी दर्ज है। आर्म्स एक्ट  25,27 के तहत कार्रवाई कर आरोपी को जेल दाखिल कराया गया है।
रेल कर्मचारियों को निशाना बनाते पकड़ाए चाकूबाज
तारबाहर पुलिस के अनुसार मुखबीर से जानकारी मिली कि तारबाहर अन्डर ब्रिज के पास दो आरोपी चाकू दिकाकर आने जाने वालों को परेशान कर रहे हैं। दोनो आरोपी खासकर रेलवे कर्मचारियों को निशाना बना रहे है। देर रात्रि ड्यूटी से लौट रहे रेल कर्मचारियों को जरा धमका कर वसूली भी कर रहे हैं। जानकारी के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनो आरोपियों को धर दबोचा। इसके पहले आरोपियों ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास भी किया। पकड़े गए दोनो आरोपियों का नाम प्रदीप गोड और विकास बंजारे है। आरोपियों से दो धारदार चाकू बरामद कर जेल दाखिल कराया गया है।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close