बिलासपुर…जिले में अवैध शराब कारोबार पर रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पचपेड़ी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। थाना पचपेड़ी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए राज नायक निवासी मानिक चौरी, थाना पचपेड़ी को गिरफ्तार कर  कब्जे से भारी मात्रा में देशी शराब जब्त किया है।

जानकारी के अनुसार पचपेड़ी पुलिस ने पेट्रोलिंग और संदिग्धों की धरपकड़ अभियान चलाया। इसी दौरान पुलिस को जानकारी की मानिक चौरी मे शराब की अवैध बिक्री हो रही है। जानकारी के बाद  पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी  की और आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया।

ये खबर भी पढ़ें…
गणेश पंडाल में किसकी होगी एंट्री, किसकी ‘नो एंट्री’? पुलिस ने 27 समितियों के सामने खोल दिए सारे पत्ते
गणेश पंडाल में किसकी होगी एंट्री, किसकी ‘नो एंट्री’? पुलिस ने 27 समितियों के सामने खोल दिए सारे पत्ते
बिलासपुर...गणेश उत्सव में भक्ति और उल्लास के बीच व्यवस्था न बिगड़े, इसे लेकर पुलिस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध कारोबार करने वालों पर लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई में पचपेड़ी पुलिस के अधिकारियों और जवानों का विशेष योगदान रहा।

ये खबर भी पढ़ें…
आदर्श पंजाबी महिला समिति ने किया अंताक्षरी प्रतियोगिता का आयोजन
आदर्श पंजाबी महिला समिति ने किया अंताक्षरी प्रतियोगिता का आयोजन
बिलासपुर।गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज के पहले प्रकाश पूरब को समर्पित अनेकों कार्यक्रम गुरुद्वारा दयालबंद में आयोजित किए जा रहे...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.