बिलासपुर…पुलिस और SBI के संयुक्त प्रयास से साइबर जागरूकता को लेकर एक बड़ा अभियान आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह और SBI बिलासपुर के क्षेत्रीय प्रबंधक श्री अविनाश सोनी प्रमुख अतिथि रहे।

शहर में नुक्कड़ नाटक और साइबर रथ के माध्यम से आमजन को साइबर सुरक्षा की दिशा में जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान गुम हुए मोबाइल फोन भी आमजनों को वितरित किए गए, और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पिछले एक वर्ष में बिलासपुर पुलिस ने 500 से अधिक गुम हुए मोबाइल बरामद कर जनता को लौटाए

ये खबर भी पढ़ें…
ओवरब्रिज पर चाकू की नुमाइश पड़ी भारी, दो युवक गिरफ्तार; आर्म्स एक्ट में पहुंचे जेल
ओवरब्रिज पर चाकू की नुमाइश पड़ी भारी, दो युवक गिरफ्तार; आर्म्स एक्ट में पहुंचे जेल
बिलासपुर...चकरभाठा ओवरब्रिज के पास धारदार बटनदार चाकू लहराकर लोगों को डराने के आरोप में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

साइबर विशेषज्ञ और बैंक कर्मचारियों ने आमजन को डिजीटल अरेस्ट, सेक्सटार्सन यानी वीडियो कॉल ठगी, वॉट्सएप डी.पी. बदलकर ठगी, बिटकॉइन, दुरिजम प्लॉन, कस्टमर केयर ठगी और ऑनलाइन लोन ऐप ठगी जैसे प्रचलित साइबर अपराधों के बारे में जागरूक किया और बचाव के उपाय साझा किए।

कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राजेंद्र जायसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनुज कुमार, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन  निमितेश सिंह, उप पुलिस अधीक्षक मंजुलता केरकेट्टा, तथा SBI के वरिष्ठ अधिकारी बृजेश गुप्ता सहित विभिन्न बैंकों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

ये खबर भी पढ़ें…
तीन रात, तीन घर और एक ही गैंग! ताले तोड़कर उड़ाए गहने-माल, CCTV ने खोली चोरी की पूरी कहानी
तीन रात, तीन घर और एक ही गैंग! ताले तोड़कर उड़ाए गहने-माल, CCTV ने खोली चोरी की पूरी कहानी
बिलासपुर...रात का अंधेरा, बंद घर और टूटे हुए ताले... कोनी इलाके में कुछ दिनों के अंतराल में हुई तीन चोरियों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने कहा कि पुलिस और बैंक मिलकर साइबर सुरक्षा को लेकर लगातार अभियान चलाएगी और आमजन को सुरक्षित रखने के प्रयास जारी रहेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
महिला आयोग की सुनवाई में खुलीं शिकायतों की परतें, कहीं समझौता तो कहीं धर्म परिवर्तन का मामला; 13 प्रकरणों पर कार्रवाई
महिला आयोग की सुनवाई में खुलीं शिकायतों की परतें, कहीं समझौता तो कहीं धर्म परिवर्तन का मामला; 13 प्रकरणों पर कार्रवाई
बिलासपुर..महिला संबंधी शिकायतों की सुनवाई के लिए सोमवार को हुई राज्य महिला आयोग की जनसुनवाई में 13 प्रकरण सामने आए।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.