PM-KUSUM Yojna।किसानों की सिंचाई लागत कम करने और उन्हें सस्ती, स्थायी ऊर्जा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रधानमंत्री कुसुम योजना के तहत सोलर पंप उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

PM-KUSUM Yojna।वर्ष 2025-26 में यूपी के किसानों को कुल 40,521 सोलर पंप दिए जाएंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
PM-KUSUM Yojna किसानों को बड़ा तोहफा: 40,521 सोलर पंपों की बुकिंग शुरू, 60% तक सब्सिडी और सस्ता लोन का फायदा
2 हज़ार रुपए से ज्यादा के चुनिंदा UPI पेमेंट पर लगेगा MDR, आम यूजर्स के लिए लेनदेन रहेगा पूरी तरह फ्री
दिल्ली।नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) ने डिजिटल पेमेंट इकोसिस्टम को लेकर एक बड़ा बदलाव किया है. एनपीसीआई ने घोषणा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

PM-KUSUM Yojna।इसके लिए ऑनलाइन बुकिंग 26 नवंबर 2025 से शुरू होकर 15 दिसंबर 2025 तक की जाएगी। इच्छुक किसान कृषि विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.agriculture.up.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं।

PM-KUSUM Yojna।इस योजना के तहत किसानों को सोलर पंप पर 60% तक सब्सिडी दी जा रही है। आवेदन के लिए किसानों को बुकिंग के समय 5,000 रुपये टोकन मनी ऑनलाइन जमा करनी होगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Jobs: बागवानी अधिकारी सहित 85 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 6 अक्टूबर से करें आवेदन
Jobs: बागवानी अधिकारी सहित 85 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 6 अक्टूबर से करें आवेदन
Jobs अमरावती। सरकारी नौकरी करने के इच्छुक लोगों के लिए एक बेहतरीन मौका सामने आया है। आंध्र प्रदेश लोक सेवा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बुकिंग कंफर्म होते ही किसानों के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर संदेश भेज दिया जाएगा। पोर्टल पर जनपदवार 2 HP और 3 HP के सोलर पंप का लक्ष्य प्रदर्शित है, जिसे किसान अपनी आवश्यकता के अनुसार चुन सकते हैं।

सरकार बैंक से ऋण लेने वाले किसानों को अतिरिक्त राहत भी दे रही है। यदि किसान बैंक लोन के माध्यम से अपना अंश जमा करते हैं, तो कृषि अवसंरचना निधि (AIF) के तहत केंद्र और राज्य सरकार कुल 6% ब्याज छूट प्रदान करेगी। इससे किसानों पर आर्थिक भार और कम होगा।

ये खबर भी पढ़ें…
लालबागचा राजा के चरणों में पहले दिन आए 48.50 लाख रुपए, एफडीए ने महाप्रसाद और खाद्य सुरक्षा को लेकर जारी किए कड़े निर्देश
लालबागचा राजा के चरणों में पहले दिन आए 48.50 लाख रुपए, एफडीए ने महाप्रसाद और खाद्य सुरक्षा को लेकर जारी किए कड़े निर्देश
मुंबई।देशभर में गणेश उत्सव का पर्व बेहद उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है. मुंबई के प्रसिद्ध 'लालबागचा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अनुदान राशि की बात करें तो दो HP DC/AC सरफेस पंप पर 98,593 रुपये, दो HP DC सबमर्सिबल पर 1,00,215 रुपये, AC सबमर्सिबल पर 99,947 रुपये, तीन HP DC सबमर्सिबल पर 1,33,621 रुपये और AC सबमर्सिबल पर 1,32,314 रुपये का अनुदान मिलेगा।

सबसे ज्यादा लाभ 7.5 HP और 10 HP एसी सबमर्सिबल पंप पर है, जिसके लिए किसानों को 2,54,983 रुपये तक की सब्सिडी प्राप्त होगी।

आवेदन प्रक्रिया सरल रखी गई है। किसान वेबसाइट पर जाकर अपनी जानकारी दर्ज करेंगे, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करेंगे और टोकन मनी जमा करेंगे। बाद में अनुदान घटाकर बची हुई राशि ऑनलाइन जमा करनी होगी।

यदि आवेदन संख्या अधिक हुई, तो लाभार्थियों का चयन ई-लाटरी के माध्यम से किया जाएगा। सोलर पंप के लिए कम से कम आठ इंच की बोरिंग अनिवार्य है, जिसका सत्यापन होगा। बोरिंग न पाए जाने पर आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा और टोकन राशि जब्त हो जाएगी।