PM Aawas/जांजगीर-चांपा/ प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत आवास निर्माण में पाई गई अनियमितता पर कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत पामगढ़ ने कार्रवाई करते हुए ग्राम पंचायत भुईगांव विकासखंड पामगढ़ के रोजगार सहायक चंद्रकिरण मनहर की तत्काल संविदा सेवा समाप्त कर दी है।

जनपद पंचायत पामगढ़ के ग्राम पंचायत भुईगांव में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत स्वीकृत आवास निर्माण में रोजगार सहायक श्री चंद्रकिरण मनहर की अनियमितता की शिकायत प्राप्त होने पर कलेक्टर महोबे द्वारा संज्ञान लिया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
सेवा संकल्प अभियान : पुलिस परेड मैदान में सवा लाख दीयों से जगमगाएगा बिलासपुर
सेवा संकल्प अभियान : पुलिस परेड मैदान में सवा लाख दीयों से जगमगाएगा बिलासपुर
Bilaspur/प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सेवा संकल्प अभियान के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कलेक्टर ने मामले की जांच के लिए तहसीलदार पामगढ़ को निर्देशित किया। जांच में सामने आया कि संबंधित हितग्राही का आवास अपूर्ण स्थिति में पाया गया।

जिसे रोजगार सहायक द्वारा अन्य जगह का मकान का उपयोग कर एप्लीकेशन में जीयो टैगिंग कर मकान को पूर्ण बताया गया है। इसी तरह एक अन्य हितग्राही का आवास अपूर्ण पाया गया एवं आवास एप्लीकेशन में उक्त आवास पूर्ण प्रदर्शित हो रहा है एवं सपूर्ण राशि का आहरण किया जाना पाया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
महतारी वंदन से हर घर मुनगा तक, लक्ष्मी रजवाड़े के राजनीतिक सफर में काम की नई पहचान..!
महतारी वंदन से हर घर मुनगा तक, लक्ष्मी रजवाड़े के राजनीतिक सफर में काम की नई पहचान..!
सूरजपुर (मनीष जायसवाल)। मुनगा के प्लांटेशन कैसा होता इसे समझना हो तो बिलासपुर के दयालबंद रपटा पुल पर खड़े होकर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उक्त आवास को भी अन्य जगह के मकान का उपयोग कर रोजगार सहायक द्वारा जीयो टैगिंग कर मकान को पूर्ण बताया गया है। जांच दल द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन में आवास निर्माण स्थल एवं पीएमएवाई-ग्रामीण पोर्टल में दर्ज जानकारी में भिन्नता पाई गई, जो घोर अनियमितता की श्रेणी में आता है।
कलेक्टर श्री महोबे ने निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री आवास में किसी भी प्रकार की अनियमितता और शिकायत पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिला प्रशासन द्वारा योजनाओं के पारदर्शी क्रियान्वयन हेतु सतत निगरानी की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
CGPSC 2025 परीक्षा का इंटरव्यू स्थगित
CGPSC 2025 परीक्षा का इंटरव्यू स्थगित
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की राज्य सेवा परीक्षा 2025 के इंटरव्यू की तैयारी कर रहे सैकड़ों अभ्यर्थियों के लिए एक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.