PCC Chief News/रायपुर: छत्तीसगढ़ कांग्रेस के भीतर सांगठनिक स्तर पर एक बड़े बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष (PCC चीफ) दीपक बैज का आधिकारिक कार्यकाल 12 जुलाई 2026 को समाप्त हो रहा है।

PCC Chief News/सूबे के एक प्रमुख आदिवासी चेहरे के रूप में उभरे दीपक बैज का यह तीन साल का सफर काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है। हालांकि, उनके इस कार्यकाल के खाते में एक सबसे बड़ी कड़वाहट यह दर्ज हो गई कि वे इतने लंबे समय में भी अपनी ‘पूर्ण कार्यकारिणी’ का गठन तक नहीं कर पाए।

ये खबर भी पढ़ें…
चार शहरों में दौड़ेगी विकास की नई रफ्तार, 240 ई-बसों से बदलेगा सार्वजनिक परिवहन
चार शहरों में दौड़ेगी विकास की नई रफ्तार, 240 ई-बसों से बदलेगा सार्वजनिक परिवहन
रायपुर... छत्तीसगढ़ के रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और कोरबा में सार्वजनिक परिवहन की तस्वीर बदलने की तैयारी तेज हो गई है। पीएम-ईबस...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

PCC Chief News/पार्टी के भीतर की अंदरूनी गुटबाजी और दिग्गजों की खींचतान के चलते उनका अपनी टीम बनाने का सपना अधूरा ही रह गया। अब हर किसी की नजरें दिल्ली दरबार पर टिकी हैं कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस का अगला सेनापति कौन होगा।

दरअसल, छत्तीसगढ़ कांग्रेस के भीतर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव और वर्तमान नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत जैसे दिग्गज नेताओं के अपने-अपने मजबूत राजनीतिक खेमे हैं। इन कद्दावर नेताओं और उनके गुटों के बीच सामंजस्य व संतुलन बैठाना दीपक बैज के लिए हमेशा से टेढ़ी खीर साबित हुआ।

ये खबर भी पढ़ें…
CG News- शिक्षा मंत्री के आश्वासन पर आधी रात खत्म हुआ छात्रों का आंदोलन
CG News- शिक्षा मंत्री के आश्वासन पर आधी रात खत्म हुआ छात्रों का आंदोलन
CG News- रायपुर। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के पेंड्रावन स्थित स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में शिक्षकों की कमी और...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसी सियासी रस्साकशी का नतीजा रहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का 10 उपाध्यक्ष, 23 महामंत्री समेत 252 सदस्यों वाली एक मजबूत व पूर्ण कार्यकारिणी बनाने का सपना सिर्फ कागजों और कयासों तक ही सीमित रह गया।

दीपक बैज का कार्यकाल खत्म होने के साथ ही नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर अटकलों का बाजार गर्म हो गया है। एक तरफ जहाँ पीसीसी चीफ की कुर्सी की कतार में पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया और युवा नेता उमेश पटेल जैसे बड़े नामों की राजनीतिक हलकों में पुरजोर चर्चा है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG News- डेढ़ साल से ड्यूटी से नदारद कर्मचारी, विभाग ने जारी किया नोटिस
CG News- डेढ़ साल से ड्यूटी से नदारद कर्मचारी, विभाग ने जारी किया नोटिस
मुंगेली: शासकीय सेवा में लंबे समय तक अनधिकृत रूप से अनुपस्थित कर्मचारी को लेकर सख्त रुख अपनाया गया है। पशु...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वहीं दूसरी तरफ, सियासी गलियारों में एक चर्चा यह भी तैर रही है कि हाईकमान दीपक बैज पर एक बार फिर भरोसा जताते हुए उन्हें दोबारा मौका दे सकता है। इसकी मुख्य वजह पार्टी के शीर्ष नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ उनकी करीबी और भरोसे को माना जा रहा है।

गौरतलब है कि जुलाई 2023 में जब ऐन विधानसभा चुनाव से पहले दीपक बैज को छत्तीसगढ़ कांग्रेस की कमान सौंपी गई थी, तब पार्टी आलाकमान ने एक बड़ा दांव खेला था। रायपुर में आयोजित हुए कांग्रेस के 85वें राष्ट्रीय अधिवेशन के बाद तय की गई ‘युवा नेतृत्व’ को तरजीह देने की रणनीति के तहत 42 वर्षीय दीपक बैज को इस महत्वपूर्ण पद पर बैठाया गया था।

हालांकि, उनके नेतृत्व में कांग्रेस का चुनावी प्रदर्शन उम्मीदों के बिल्कुल विपरीत और निराशाजनक रहा। साल 2023 के मुख्य विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के हाथ से सत्ता फिसल गई और भाजपा ने सरकार बना ली। इस करारी हार में स्वयं दीपक बैज भी अपनी परंपरागत चित्रकोट विधानसभा सीट नहीं बचा पाए थे।

इसके बाद साल 2024 के लोकसभा चुनाव में भी राज्य की 11 सीटों में से कांग्रेस महज एक सीट पर सिमट गई। लगातार मिली इन चुनावी हारों और उसके बाद नगरीय निकाय व पंचायत चुनावों में भी अपेक्षित सफलता न मिलने से संगठन का मनोबल काफी कमजोर हुआ है।