उत्कर्ष योजना: अम्बिकापुर/ आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग, रायपुर द्वारा संचालित मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु आयोजित चयन परीक्षा की अंतिम मेरिट सूची जारी कर दी गई है।

सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग ने बताया कि योजना के अंतर्गत चयन परीक्षा का आयोजन 05 जुलाई 2026 (रविवार) को दोपहर 12ः00 बजे से 2ः00 बजे तक प्रयास आवासीय विद्यालय, घंघरी, अम्बिकापुर में किया गया था।

ये खबर भी पढ़ें…
चार शहरों में दौड़ेगी विकास की नई रफ्तार, 240 ई-बसों से बदलेगा सार्वजनिक परिवहन
चार शहरों में दौड़ेगी विकास की नई रफ्तार, 240 ई-बसों से बदलेगा सार्वजनिक परिवहन
रायपुर... छत्तीसगढ़ के रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और कोरबा में सार्वजनिक परिवहन की तस्वीर बदलने की तैयारी तेज हो गई है। पीएम-ईबस...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

परीक्षा परिणाम घोषित होने के पश्चात अभ्यर्थियों को 09 जुलाई 2026, सायं 3:00 बजे तक दावा-आपत्ति प्रस्तुत करने का अवसर दिया गया था, लेकिन निर्धारित अवधि में कोई भी दावा-आपत्ति प्राप्त नहीं हुई।

दावा-आपत्ति की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद वरियता के आधार पर अंतिम मेरिट सूची जारी कर दी गई है। अभ्यर्थी यह सूची कार्यालय सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास, अम्बिकापुर के सूचना पटल तथा सरगुजा जिले की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
CG News- शिक्षा मंत्री के आश्वासन पर आधी रात खत्म हुआ छात्रों का आंदोलन
CG News- शिक्षा मंत्री के आश्वासन पर आधी रात खत्म हुआ छात्रों का आंदोलन
CG News- रायपुर। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के पेंड्रावन स्थित स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में शिक्षकों की कमी और...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अंतिम मेरिट सूची के अनुसार अनुसूचित जाति वर्ग के 1 विद्यार्थी एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के शीर्ष 40 विद्यार्थियों की काउंसलिंग 14 जुलाई 2026 (मंगलवार) प्रातः 10ः30 बजे से कार्यालय सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास, अम्बिकापुर में आयोजित की जाएगी।

सहायक आयुक्त ने पात्र विद्यार्थियों एवं उनके पालकों से निर्धारित समय पर काउंसलिंग में उपस्थित होने का आग्रह किया है। काउंसलिंग के दौरान जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, पालकों का सहमति पत्र, आयकरदाता न होने का प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र तथा कक्षा चौथी की अंकसूची सहित सभी आवश्यक मूल दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य होगा।

ये खबर भी पढ़ें…
CG News- डेढ़ साल से ड्यूटी से नदारद कर्मचारी, विभाग ने जारी किया नोटिस
CG News- डेढ़ साल से ड्यूटी से नदारद कर्मचारी, विभाग ने जारी किया नोटिस
मुंगेली: शासकीय सेवा में लंबे समय तक अनधिकृत रूप से अनुपस्थित कर्मचारी को लेकर सख्त रुख अपनाया गया है। पशु...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.