उत्तर बस्तर कांकेर/ शिक्षकों की समस्याओं और स्कूलों की मूलभूत सुविधाओं को कलेक्टर श्री कुंदन कुमार ने गंभीरता से लिया है।

शिक्षकों की समस्याओं के निराकरण एवं स्कूलों में मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी और अपर कलेक्टर कांकेर को खण्ड शिक्षा अधिकारियों की बैठक लेकर समीक्षा करने तथा उसका रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए निर्देशित किया है।

ये खबर भी पढ़ें…
रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और कोरबा में चलेंगी 240 ई-बसें
रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और कोरबा में चलेंगी 240 ई-बसें
रायपुर/ शहरों का विकास केवल अधोसंरचना निर्माण तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि नागरिकों को स्वच्छता, शुद्ध पेयजल, बेहतर सड़क,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जिला शिक्षा अधिकारी को सभी खण्ड शिक्षा अधिकारियों की बैठक लेकर शिक्षकों की समस्याओं और स्कूलों में मूलभूत सुविधाओं की समीक्षा करने तथा विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने कहा गया है।

इसी प्रकार अपर कलेक्टर कांकेर को जिला शिक्षा अधिकारी,समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी तथा जिला शिक्षा कार्यालय एवं खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालयों में पदस्थ सभी स्थापना प्रभारियों की बैठक लेकर शिक्षकों की समस्या,मांगो तथा स्कूलों में मूलभूत सुविधाओं को लेकर समीक्षा करने तथा विस्तृत रिपोर्ट करने के निर्देश कलेक्टर द्वारा दिए गए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल,कई जिला शिक्षा अधिकारियों की पदस्थापना, देखिए पूरी लिस्ट 
शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल,कई जिला शिक्षा अधिकारियों की पदस्थापना, देखिए पूरी लिस्ट 
रायपुर ।स्कूल शिक्षा विभाग में  ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए जिला शिक्षा अधिकारियों सहित कई प्राचार्यों और शिक्षा विभाग...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.