बिलासपुर, 5 अगस्त 2025: छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने बिना मान्यता के चल रहे सैकड़ों नर्सरी और सीबीएसई स्कूलों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए राज्य सरकार और शिक्षा विभाग के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई है। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस रविंद्र अग्रवाल की डिवीजन बेंच ने कहा, “बड़े लोगों को बचाने नियम बदले गए, अब यह सब नहीं चलेगा।”

यह मामला कांग्रेस नेता विकास तिवारी की जनहित याचिका पर चल रहा है, जिसमें बताया गया कि 330 स्कूल बिना मान्यता के संचालित हो रहे हैं, और बच्चों व अभिभावकों के साथ धोखाधड़ी कर रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो उतार दिया पेचकस…12 दिन बाद आरोपी गिरफ्तार
शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो उतार दिया पेचकस…12 दिन बाद आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर... शराब पीने के लिए पैसे मांगने और इनकार करने पर युवक से मारपीट कर नुकीले लोहे के पेचकस से उसकी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हाई कोर्ट ने साफ कहा कि 2013 के सर्कुलर में नर्सरी स्कूलों को मान्यता लेना जरूरी बताया गया था, लेकिन अब अधिकारी कह रहे हैं कि मान्यता की जरूरत नहीं। चीफ जस्टिस ने सवाल उठाया – “12 साल बिना अनुमति स्कूल कैसे चला लिया गया?”

कोर्ट ने यह भी निर्देश दिया कि बिना मान्यता स्कूल चलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो और प्रभावित बच्चों को ₹5 लाख मुआवजा दिया जाए। साथ ही, 13 अगस्त तक शिक्षा सचिव को नया शपथ पत्र देने का आदेश दिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Transfer News -राजस्व विभाग में बड़ी सर्जरी, 57 तहसीलदार-नायब तहसीलदार बदले
Transfer News -राजस्व विभाग में बड़ी सर्जरी, 57 तहसीलदार-नायब तहसीलदार बदले
Transfer News।रायपुर...छत्तीसगढ़ सरकार ने राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए 57 तहसीलदार और नायब तहसीलदारों की नई पदस्थापना का...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

चीफ जस्टिस ने तीखी टिप्पणी करते हुए कहा – “गली-मोहल्ले में स्कूल खोलकर पैसे कमाए और अब मर्सिडीज़ में घूम रहे हैं। रोज एक नया घोटाला सामने आ रहा है। यह सब और नहीं चलेगा।”

ये खबर भी पढ़ें…
एक आरोपी से नहीं खुलेगा हत्या का राज!’ बेटे ने मांगी सीबीआई जांच, नार्को टेस्ट पर अड़ा परिवार
एक आरोपी से नहीं खुलेगा हत्या का राज!’ बेटे ने मांगी सीबीआई जांच, नार्को टेस्ट पर अड़ा परिवार
बिलासपुर... सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के जुनवानी नवापारा में तुलसी राम टंडन की हत्या का मामला अब पुलिस जांच से आगे बढ़कर परिजनों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.