LIVE UPDATE
BilaspurBig news

बड़ी ख़बर:ED की गिरफ्त पर सवाल, चैतन्य बघेल पहुंचे हाईकोर्ट – जल्द सुनवाई की उम्मीद

बिलासपुर… छत्तीसगढ़ में चर्चित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किए गए चैतन्य बघेल ने अपनी हिरासत को बिलासपुर हाईकोर्ट में चुनौती दी है। याचिका में कहा गया है कि हिरासत गैरकानूनी और प्रक्रिया विरुद्ध है। हाईकोर्ट में यह याचिका स्वयं चैतन्य बघेल की ओर से दायर की गई है।

इससे पहले, याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था।, जहां से उसे उचित मंच के रूप में हाईकोर्ट जाने का निर्देश दिया गया था। सुप्रीम कोर्ट से निर्देश मिलने के बाद चैतन्य ने बिलासपुर हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है।

सूत्रों के अनुसार, हाईकोर्ट इस मामले में जल्द सुनवाई कर सकता है।, क्योंकि याचिका में व्यक्तिगत स्वतंत्रता और विधिक प्रक्रिया के उल्लंघन का मुद्दा उठाया गया है।

गौरतलब है कि चैतन्य बघेल को प्रवर्तन निदेशालय यानि ED ने हाल ही में मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े एक गंभीर मामले में हिरासत में लिया था। मामले में कई अन्य पक्षों और वित्तीय लेन-देन की जांच भी चल रही है।

अब सभी की नजरें हाईकोर्ट पर टिकी हैं कि वह इस संवेदनशील और राजनीतिक रूप से चर्चित प्रकरण में क्या रुख अपनाता है।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button