मुंगेली….जिले की पुलिस ने ऑपरेशन बाज के तहत पृथ्वीग्रीन कॉलोनी में हुई 30 लाख की बड़ी चोरी के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी मंजीत दिवाकर, दरूवनकापा थाना सरगांव, मुंगेली का निवासी है।

27 को दिया था वारदात को अंजाम

ये खबर भी पढ़ें…
CGPSC गड़बड़ी मामले में ED का बड़ा एक्शन: बलरामपुर के एडिशनल कलेक्टर चेतन बोरघारिया गिरफ्तार, 6 दिन की रिमांड पर भेजा
CGPSC गड़बड़ी मामले में ED का बड़ा एक्शन: बलरामपुर के एडिशनल कलेक्टर चेतन बोरघारिया गिरफ्तार, 6 दिन की रिमांड पर भेजा
Cg news।रायपुर।छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित CGPSC भर्ती घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कार्रवाई तेज करते हुए बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के एडिशनल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

चोरी 27 जुलाई की रात को हुई थी। प्रार्थी आयुष राम की पत्नी किरण राम जिला अस्पताल मुंगेली में स्टाफ नर्स हैं और परिवार पृथ्वीग्रीन कॉलोनी फेस-1 में किराए के मकान में रहता है। घटना की रात वे रात 8 बजे अस्पताल गए थे। जब  सुबह 8:15 बजे लौटे, तो घर का ताला टूटा मिला और आलमारी से मकान बनाने के लिए रखे गए 24.5 लाख रुपये नकद व सोने-चांदी के जेवरात गायब थे। कुल चोरी की कीमत लगभग 29 लाख 80 हजार रुपये आंकी गई थी।

चार आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके

ये खबर भी पढ़ें…
खेत में अचानक बाघ का हमला, किसान ने तसले से लड़ी जिंदगी की लड़ाई
खेत में अचानक बाघ का हमला, किसान ने तसले से लड़ी जिंदगी की लड़ाई
बिलासपुर/कोटा(दिलीप तौलानी) क्षेत्र में बाघ की दहशत अभी खत्म भी नहीं हुई थी कि शनिवार सुबह एक बार फिर उसके...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस इस मामले में पहले ही चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी थी, जबकि दो आरोपी फरार चल रहे थे। इसी क्रम में पुलिस ने 19 अगस्त को आरोपी मंजीत को गिरफ्तार किया। उसके पास से 35 हजार रुपये नकद, 35 हजार की एक सोने की अंगूठी और घटना के समय पहनी गई टी-शर्ट बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

फरार आरोपी की भी तलाश तेज

ये खबर भी पढ़ें…
CG News – दर्दनाक हादसा: स्कूल बस की चपेट में आने से दूसरी कक्षा की मासूम छात्रा की मौत, इलाके में पसरा मातम
CG News – दर्दनाक हादसा: स्कूल बस की चपेट में आने से दूसरी कक्षा की मासूम छात्रा की मौत, इलाके में पसरा मातम
Cg news।छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले से एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां शनिवार सुबह स्कूल जाने के लिए...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मुंगेली पुलिस ने कहा है कि ऑपरेशन बाज के तहत फरार बचे आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। चोरी जैसे गंभीर अपराधों में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।