बिलासपुर… छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के नगर पंचायत मल्हार से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है। नगर पंचायत अध्यक्ष धनेश्वरी केंवट और उनके पति धनेश्वर केंवट पर मुख्य नगरपालिका अधिकारी सीएमओ मनीष सिंह ठाकुर से गाली-गलौज करने, जान से मारने की धमकी देने और मारपीट की कोशिश का आरोप लगा है। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें अध्यक्ष सीएमओ की ओर हाथ उठाते और उन्हें धमकाते हुए नजर आ रही हैं।

सीएमओ ने थाना मल्हार में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि अध्यक्ष और उनके पति लगातार कमीशन मांगते थे और इंकार करने पर दबाव बनाते थे। बुधवार दोपहर जब सीएमओ अपने कार्यालय पहुंचे, तभी दोनों ने उन्हें गेट पर रोककर दुर्व्यवहार किया और कार्यालय में घुसकर हंगामा मचाया। आरोप है कि अध्यक्ष धनेश्वरी ने हाथ उठाकर धमकाया और उनके पति ने गाली देते हुए मारपीट की कोशिश की।

ये खबर भी पढ़ें…
कागजी फाइलों का खेल खत्म! डीईओ का फरमान—अब हर काम ई-ऑफिस से, फाइल अटकी तो अफसर-कर्मचारी जिम्मेदार
कागजी फाइलों का खेल खत्म! डीईओ का फरमान—अब हर काम ई-ऑफिस से, फाइल अटकी तो अफसर-कर्मचारी जिम्मेदार
बिलासपुर... सरकारी दफ्तरों में फाइलों के ढेर और कागजी प्रक्रिया को कम करने की दिशा में जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय ने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों ने इस घटना को मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जिसके बाद मामला और गंभीर हो गया। सीएमओ ने बताया कि यह पहली बार नहीं है, पहले भी दंपत्ति द्वारा दबाव और गाली-गलौज की घटनाएँ हो चुकी हैं, लेकिन उस समय पार्षदों और कर्मचारियों ने मामला सुलझा लिया था।

घटना की जानकारी सीएमओ ने जिला कलेक्टर संजय अग्रवाल को दी। गुरुवार को नगर पंचायत अधिकारी और कर्मचारी भी कलेक्टर को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराने पहुंचे। कलेक्टर ने मामले की जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

ये खबर भी पढ़ें…
रात 3:30 बजे हाइवा पर हाथ साफ, पूर्व कर्मचारी निकला चोर; पुलिस ने सामान समेत आरोपी को दबोचा
रात 3:30 बजे हाइवा पर हाथ साफ, पूर्व कर्मचारी निकला चोर; पुलिस ने सामान समेत आरोपी को दबोचा
बिलासपुर...ट्रांसपोर्ट नगर में खड़े हाइवा से रात के साढ़े तीन बजे वायर काटकर चोरी करने का मामला सामने आया है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मल्हार थाना पुलिस ने शिकायत पर धनेश्वरी केंवट और उनके पति धनेश्वर केंवट के खिलाफ गाली-गलौज, शासकीय कार्य में बाधा, धमकी और अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से जल्द पूछताछ की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
2029 में फिर मोदी सरकार, राहुल को पीएम बनने के लिए करना होगा इंतजार: अठावले
2029 में फिर मोदी सरकार, राहुल को पीएम बनने के लिए करना होगा इंतजार: अठावले
बिलासपुर... केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामदास अठावले ने बुधवार को...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.