बिलासपुर…वरिष्ठ पत्रकार ज्ञान अवस्थी के 75वें जन्म दिवस के अवसर पर 29 सितंबर को एक विशेष संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में पत्रकारिता, सामाजिक सरोकार और राजनीति जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श होगा।

कार्यक्रम में शामिल होंगे गणमान्य अतिथि

संगोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में लेखक एवं पूर्व आईएएस अधिकारी सुशील त्रिवेदी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अटल बिहारी बाजपेयी विश्वविद्यालय के कुलपति ए. डी. एन. वाजपेयी करेंगे।  विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक धर्मजीत सिंह और वरिष्ठ पत्रकार अटल श्रीवास्तव मौजूद रहेंगे।

शाम 4 बजे से होगा शुभारंभ

यह आयोजन प्रार्थना भवन, सिंचाई विभाग परिसर में कल 29 सितंबर को शाम 4 बजे से शुरू होगा। इस अवसर पर पत्रकारिता और सामाजिक मूल्यों पर गहन चर्चा के साथ-साथ ज्ञान अवस्थी के योगदान पर भी चर्चा होगी  ।

पत्रकारों और बुद्धिजीवियों से सहभागिता की अपील

सीजी वाल के प्रधान संपादक एवं वरिष्ठ पत्रकार रूद्र अवस्थी ने सभी पत्रकार साथियों और प्रबुद्ध जनों से कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शामिल होकर इसे सफल बनाने की अपील की है।