Teacher Newsबिलासपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत एक बड़ा मामला सामने आया है, जहाँ राज्य शासन को गलत और विरोधाभासी जानकारी देने के आरोप में जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) बिलासपुर विजय टांडे को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

 संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग बिलासपुर ने यह नोटिस जारी करते हुए डीईओ से स्पष्टीकरण माँगा है।

ये खबर भी पढ़ें…
दुर्ग में 10 लाख की जमीन धोखाधड़ी का खुलासा: कम समय में ज्यादा मुनाफे का झांसा देकर हड़पे पैसे, आरोपी दलाल गिरफ्तार
दुर्ग में 10 लाख की जमीन धोखाधड़ी का खुलासा: कम समय में ज्यादा मुनाफे का झांसा देकर हड़पे पैसे, आरोपी दलाल गिरफ्तार
Cg news।छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में जमीन खरीद-बिक्री के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने का एक बड़ा मामला...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

संयुक्त संचालक ने डीईओ को जारी नोटिस में लिखा है कि 10 नवंबर को उनके कार्यालय में निशुल्क पाठ्यपुस्तकें शत-प्रतिशत वितरित हो चुकी हैं और कोई भी विद्यार्थी पुस्तक से वंचित नहीं है, इसका प्रमाण पत्र प्रस्तुत किया गया था।

हालांकि, नोटिस में आगे कहा गया है कि इसी दिन शाम 04 बजे संचालनालय द्वारा आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (VC) में डीईओ द्वारा अतिरिक्त पाठ्यपुस्तकों की मांग की गई।

ये खबर भी पढ़ें…
कांस्टेबल भर्ती 2017 मामले में सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: राज्य सरकार की SLP खारिज, प्रतीक्षा सूची के अभ्यर्थियों की नियुक्ति का रास्ता साफ
कांस्टेबल भर्ती 2017 मामले में सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: राज्य सरकार की SLP खारिज, प्रतीक्षा सूची के अभ्यर्थियों की नियुक्ति का रास्ता साफ
दिल्ली।छत्तीसगढ़ में वर्ष 2017 की पुलिस कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया को लेकर चल रहे लंबे कानूनी विवाद में सुप्रीम कोर्ट ने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

संयुक्त संचालक के अनुसार, डीईओ द्वारा दी गई इन दोनों जानकारियों में स्पष्ट विरोधाभास है, जिसके कारण संभाग की छवि राज्य स्तर पर धूमिल हुई है।

जेडी ने नोटिस जारी कर डीईओ विजय टांडे से इस विरोधाभास पर तत्काल स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही, यह चेतावनी भी दी गई है कि यदि स्पष्टीकरण का जवाब संतोषजनक नहीं हुआ, तो उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही शुरू की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
लालबागचा राजा के चरणों में पहले दिन आए 48.50 लाख रुपए, एफडीए ने महाप्रसाद और खाद्य सुरक्षा को लेकर जारी किए कड़े निर्देश
लालबागचा राजा के चरणों में पहले दिन आए 48.50 लाख रुपए, एफडीए ने महाप्रसाद और खाद्य सुरक्षा को लेकर जारी किए कड़े निर्देश
मुंबई।देशभर में गणेश उत्सव का पर्व बेहद उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है. मुंबई के प्रसिद्ध 'लालबागचा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.