बिलासपुर… रोटरी ई-क्लब ऑफ बिलासपुर यूनाइटेड का 9वां इंस्टॉलेशन समारोह शनिवार को गरिमापूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह में रोटरी की परंपरा के अनुरूप नए पदाधिकारियों ने दायित्व ग्रहण किया। रोटेरियन प्रमोद अग्रवाल ने अध्यक्ष, रौनक साव ने सचिव तथा विमलेश अग्रवाल ने कोषाध्यक्ष का कार्यभार संभाला। कार्यक्रम में रोटरी परिवार के सदस्यों के साथ शहर के विभिन्न रोटरी क्लबों के पदाधिकारी, वरिष्ठ रोटेरियंस और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

समारोह के मुख्य अतिथि डॉ. हिमांशु द्विवेदी ने रोटरी की सेवा परंपरा को समाज के लिए प्रेरणादायी बताते हुए कहा कि सच्ची सेवा वही है, जो संवेदनशीलता के साथ समाज की वास्तविक जरूरतों को पूरा करे। उन्होंने रोटरी को सकारात्मक सामाजिक बदलाव का प्रभावी माध्यम बताते हुए सेवा कार्यों को और विस्तार देने का आह्वान किया।

विशिष्ट अतिथि डॉ. देविंदर सिंह ने संगठन की सफलता में टीमवर्क और सामूहिक नेतृत्व की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने क्लब में शामिल हुए नौ नए सदस्यों का स्वागत करते हुए उनसे सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आग्रह किया।

गेस्ट ऑफ ऑनर एवं सहायक प्रांतपाल रोटेरियन नवीन सिस्तला ने रोटरी के वैश्विक सेवा कार्यों और संगठन की परंपराओं पर प्रकाश डालते हुए नए नेतृत्व को शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर निवर्तमान अध्यक्ष डॉ. सिद्धार्थ वर्मा ने अपने कार्यकाल का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया और पूरे वर्ष मिले सहयोग के लिए सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। इसके बाद कॉलर एक्सचेंज की परंपरा के तहत उन्होंने अध्यक्ष पद का दायित्व प्रमोद अग्रवाल को सौंपा।

अपने प्रथम अध्यक्षीय संबोधन में प्रमोद अग्रवाल ने कहा कि आगामी कार्यकाल में क्लब का फोकस स्थायी सामाजिक परियोजनाओं, सदस्य सहभागिता और समाज पर सकारात्मक प्रभाव छोड़ने वाले कार्यों पर रहेगा। उन्होंने सभी सदस्यों से सेवा, समर्पण और सामूहिक सहभागिता के साथ रोटरी के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

समारोह के दौरान अखिलेश अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, अनुमय श्रीवास्तव, अविनाश अग्रवाल, डॉ. रवि शेखर, गिरीश आहूजा, नवदीप अरोड़ा, शरद अग्रवाल और विशाल जैन को क्लब की सदस्यता दिलाई गई।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. अनुभूति प्रजापति ने किया, जबकि सचिव रौनक साव ने सभी अतिथियों और सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।

समारोह में शहर के उद्योगपति एवं समाजसेवी प्रवीण झा, डॉ. सुनील केड़िया, डॉ. दीपक गुप्ता, डॉ. अमित वर्मा, संजय दुआ, बालचंद जायसवाल, मनोज उभरानी, तिलक राज कालरा, विकास केजरीवाल, गुरमीत सिंह, सतीश सुल्तानिया, चरणजीत सिंह गंभीर, मुकेश अग्रवाल, विनोद मित्तल, डॉ. गौरव प्रजापति, पीयूष गुप्ता, प्रकाश माहेश्वरी, शैलेश अग्रवाल, ललित बोबड़े सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ रोटेरियंस और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।