सूरजपुर । जिले से शिक्षा व्यवस्था में चिंता जनक मामला सामने आया है। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक शासकीय विद्यालय में पदस्थ एक प्रधान पाठक को गंभीर लापरवाही और अनुशासनहीनता के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है, वहीं दो अन्य शिक्षकों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जांच में पाया गया कि इन शिक्षकों द्वारा छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम 03 और 05 का उल्लंघन किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गणेशपुर के प्राचार्य मुरित राम कोसरिया और व्याख्याता राजेश कुमार चौधरी के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही की जा रही है। वहीं पूर्व माध्यमिक शाला गणेशपुर के प्रधान पाठक सभान राम सिंह द्वारा कर्तव्यों के निर्वहन में गंभीर लापरवाही और अनुशासनहीनता बरतने के चलते सक्षम प्राधिकारी ने उन्हें निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि के दौरान उन्हें नियमानुसार मुख्यालय में उपस्थित रहना होगा और निर्वाह भत्ता देय होगा।

ये खबर भी पढ़ें…
BSc Computer Science या BCA…12वीं के बाद कौन सा कोर्स चुनें?
BSc Computer Science या BCA…12वीं के बाद कौन सा कोर्स चुनें?
12वीं के बाद IT सेक्टर में करियर बनाने वालों के लिए BSc कंप्यूटर साइंस और BCA लोकप्रिय विकल्प हैं. जानें...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दरअसल पूरा मामला तब उजागर हुआ जब स्कूल के नियमित समय के दौरान स्कूली बच्चों से राजनीतिक नेताओं का स्वागत कराए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। बताया जा रहा है कि स्कूल टाइम में बच्चों को सड़क पर खड़ा कर कांग्रेस नेता विक्रांत भूरिया के स्वागत के लिए लगाया गया था। कार्यक्रम के दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष शशि सिंह की मौजूदगी भी बताई जा रही है। वीडियो सामने आते ही शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा गठित जांच समिति ने पूरे घटनाक्रम की जांच की। जांच रिपोर्ट में साफ तौर पर कहा गया है कि स्कूल के नियमित समय में छात्रों से नेताओं का स्वागत कराना न केवल नियमों का खुला उल्लंघन है, बल्कि इससे शिक्षा का माहौल भी बुरी तरह प्रभावित हुआ है। रिपोर्ट में यह भी सामने आया कि बच्चों से हसदेव बचाओ जैसे नारे तक लगवाए गए, जिसे विभाग ने पूरी तरह अनुचित और अस्वीकार्य बताया है।

ये खबर भी पढ़ें…
11वीं की छात्रा को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार
11वीं की छात्रा को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार
CG Teacher Arrested: छत्तीसगढ़ में छात्रा से दुष्कर्म करने वाले आरोपी शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी लंबे समय...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जांच के आधार पर शासन को पत्र भेजकर अन्य संबंधित व्याख्याताओं के खिलाफ भी कार्रवाई की सिफारिश की गई है। स्कूल परिसर में पढ़ाई के समय राजनीति घुसाने और मासूम बच्चों को नारेबाजी में झोंकने की इस घटना ने शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। शासकीय कर्मचारियों द्वारा दबाव या अति उत्साह में किए गए इस कृत्य से प्रशासन की जमकर किरकिरी हो रही है और अब विभाग सख्त कार्रवाई के मूड में नजर आ रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
SBI कियोस्क संचालक ने की 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
SBI कियोस्क संचालक ने की 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
CG Crime News: भखारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता मिली है, बैंक खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार की ठगी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.