बलरामपुर (पृथ्वी लाल केशरी)…जिले में धान खरीदी को सुचारू, पारदर्शी और नियमसम्मत बनाए रखने तथा अवैध धान खरीदी-बिक्री पर प्रभावी रोक लगाने के उद्देश्य से कलेक्टर राजेन्द्र कटारा ने विभिन्न धान उपार्जन केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों और समिति प्रबंधकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 उपार्जन केंद्रों में  जांची व्यवस्था

ये खबर भी पढ़ें…
स्कूल जाने निकली छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म, आरोपी गोवा से गिरफ्तार
स्कूल जाने निकली छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म, आरोपी गोवा से गिरफ्तार
Ambikapur News: छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गोवा से गिरफ्तार किया है। आरोपी घटना के बाद से...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कलेक्टर कटारा ने विकासखण्ड बलरामपुर के पस्ता, राजपुर विकासखण्ड के राजपुर एवं सेवारी, तथा विकासखण्ड शंकरगढ़ के जमड़ी धान उपार्जन केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गेट पंजी, धान खरीदी पंजी, निरीक्षण पंजी एवं बारदाना पंजी का अवलोकन किया। साथ ही टोकन व्यवस्था, अब तक की गई धान खरीदी एवं उठाव की स्थिति की जानकारी भी ली।

 गुणवत्ता और नमी की भी हुई जांच

ये खबर भी पढ़ें…
11वीं की छात्रा को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार
11वीं की छात्रा को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार
CG Teacher Arrested: छत्तीसगढ़ में छात्रा से दुष्कर्म करने वाले आरोपी शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी लंबे समय...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने धान तौलाई, भंडारण व्यवस्था तथा रख-रखाव की स्थिति का अवलोकन किया। उन्होंने मौके पर ही धान की गुणवत्ता का परीक्षण करते हुए नमी की जांच भी की और मानक अनुरूप धान की ही खरीदी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

किसानों से संवाद, भरोसा और हिदायत

ये खबर भी पढ़ें…
SBI कियोस्क संचालक ने की 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
SBI कियोस्क संचालक ने की 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
CG Crime News: भखारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता मिली है, बैंक खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार की ठगी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कलेक्टर राजेन्द्र कटारा ने उपार्जन केंद्रों में मौजूद किसानों से सीधे संवाद कर व्यवस्थाओं को लेकर फीडबैक लिया। उन्होंने किसानों को आश्वस्त किया कि सभी पंजीकृत किसानों से नियमानुसार धान खरीदी की जाएगी। साथ ही किसानों से साफ-सुथरा और गुणवत्तायुक्त धान ही विक्रय हेतु लाने की अपील की, ताकि खरीदी प्रक्रिया में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

अवैध धान के विशेष निगरानी

कलेक्टर ने समिति प्रबंधकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि धान की समुचित जांच के बाद ही खरीदी की जाए और उपार्जन केंद्रों में अवैध धान खपाने के किसी भी प्रयास पर सतत निगरानी रखी जाए। उन्होंने कहा कि धान खरीदी में किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।