बिलासपुर… सकरी थाना क्षेत्र के संबलपुरी में सोमवार शाम मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। सोसायटी के पास दोस्तों और गांव के लोगों के साथ मौजूद आकाश सूर्यवंशी पर गांव के ही अमन सूर्यवंशी ने कथित तौर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। सीने पर कई वार लगने से आकाश गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। उसे डायल-112 की मदद से तत्काल सिम्स अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार घटना 14 सितंबर की शाम करीब 4 बजे की है। आकाश सूर्यवंशी अपने दोस्तों और गांव के लोगों के साथ संबलपुरी में सोसायटी के पास मौजूद था। इसी दौरान गांव का ही अमन सूर्यवंशी, वहां पहुंचा। पुलिस को दी गई रिपोर्ट के मुताबिक अमन नशे की हालत में था और आकाश से जबरदस्ती विवाद व झूमाझटकी करने लगा। इसी दौरान उसने धारदार हथियार से आकाश के सीने पर कई वार कर दिए।

ये खबर भी पढ़ें…
बुलेट की ‘कानफोड़ू’ आवाज पर यातायात पुलिस का वार, 28 मॉडिफाइड साइलेंसर वाली बाइक समेत 31 पर कार्रवाई
बुलेट की ‘कानफोड़ू’ आवाज पर यातायात पुलिस का वार, 28 मॉडिफाइड साइलेंसर वाली बाइक समेत 31 पर कार्रवाई
बिलासपुर...शहर की सड़कों पर तेज और कर्कश आवाज निकालने वाली बाइक अब यातायात पुलिस के सीधे निशाने पर हैं। मॉडिफाइड...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हमले में आकाश लहूलुहान होकर बेहोश हो गया। उसके सीने से खून बहता देख मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। डायल-112 की गाड़ी से उसे इलाज के लिए सिम्स अस्पताल बिलासपुर ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसकी मौत की पुष्टि की।

घटना की सूचना मिलते ही सकरी पुलिस ने धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अमन सूर्यवंशी पिता प्रहलाद सूर्यवंशी, निवासी संबलपुरी, थाना सकरी को गिरफ्तार कर लिया।

ये खबर भी पढ़ें…
प्रशासन में नई ‘वर्क डिस्ट्रीब्यूशन’: तीन अतिरिक्त कलेक्टरों को मिली नई जिम्मेदारियां
प्रशासन में नई ‘वर्क डिस्ट्रीब्यूशन’: तीन अतिरिक्त कलेक्टरों को मिली नई जिम्मेदारियां
बिलासपुर... जिले में प्रशासनिक कामकाज को लेकर कलेक्टर संजय अग्रवाल ने बड़ा फेरबदल करते हुए अतिरिक्त कलेक्टरों के बीच जिम्मेदारियों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया धारदार हथियार भी बरामद किया है। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
सद्भावना के लिए आजाद गणेश उत्सव समिति ने किया थाना प्रभारियों का सम्मान
सद्भावना के लिए आजाद गणेश उत्सव समिति ने किया थाना प्रभारियों का सम्मान
बिलासपुर। सरजू बगीचा में आजाद गणेश उत्सव समिति की ओर से बुधवार को सद्भावना और विशेष सहयोग के लिए शहर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.