नमो युवा रन: नशे को हराने दौड़े हजारों कदम, गूंजा बिलासपुर –युवा ही बनाएंगे विकसित भारत.. हेमराज और नीता बने चैंपियन

बिलासपुर..बिलासपुर की सड़कों पर आज युवा शक्ति का अद्भुत नज़ारा देखने को मिला। हजारों युवाओं ने ‘नमो युवा रन’ में भाग लेकर न सिर्फ दौड़ लगाई, बल्कि पूरे जोश और जज़्बे के साथ “नशा मुक्त भारत” का संकल्प लिया।
भव्य आयोजन को केंद्रीय आवासन एवं शहरी विकास राज्य मंत्री तोखन साहू ने सीएमडी चौक से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
युवाओं का जज़्बा –नशा छोड़ो, राष्ट्र जोड़ो
मैराथन में शामिल युवाओं ने पूरे रास्ते नारे लगाए –नशे से मुक्ति, भारत की प्रगति,युवा दौड़े, भारत बढ़े। लोगों ने रास्तेभर तालियां बजाकर धावकों का उत्साह बढ़ाया। समापन रिवर व्यू रोड पर हुआ, जहां माहौल राष्ट्रभक्ति और जोश से गूंज उठा।
प्रधानमंत्री का विशेष संदेश
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वीडियो संदेश प्रसारित हुआ। पीएम ने युवाओं को नशे से दूर रहने और “विकसित भारत 2047” के लक्ष्य को साकार करने में भागीदारी निभाने की प्रेरणा दी।
तोखन साहू का आह्वान
केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने कहा –आज का युवा केवल दौड़ नहीं रहा, बल्कि भारत के उज्ज्वल भविष्य की ओर बढ़ रहा है। नशा व्यक्ति ही नहीं, समाज को खोखला करता है। इसे जड़ से मिटाना होगा।
”हाजिरी नेताओं और अधिकारियों की
बिलासपुर नगर विधायक अमर अग्रवाल, विधायक धरमलाल कौशिक, धर्मजीत सिंह, सुशांत शुक्ला, महापौर श्रीमती पूजा विधानी, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, कलेक्टर संजय अग्रवाल सहित जनप्रतिनिधि और अधिकारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
विजेताओं का सम्मान
पुरुष वर्ग में प्रथम हेमराज गुर्जर 25,000, द्वितीय सतीश कुमार 15,000, तृतीय: जशपाल 10,000 प्राप्त किया। महिला वर्ग प्रथम: नीता सलामे 25,000 द्वितीय: सीता कुमारी 15,000, तृतीय: सरोज ने 10,000 हासिल किया। अन्य प्रतिभागियों को भी नकद इनाम देकर सम्मानित किया गया।





