बलौदा (जांजगीर-चांपा) । छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन ब्लॉक इकाई बलौदा के तत्वावधान में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन शिक्षा रत्न सम्मान समारोह का भव्य आयोजन बलौदा में किया गया । विकासखंड स्तर पर इस तरह का पहला मेगा शिक्षक सम्मान कार्यक्रम था, जिसमें लगभग 120 शिक्षकों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विकासखंड शिक्षा अधिकारी रवि गौतम, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी ललित जाटवर, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी पुष्पा कोरी दिवाकर और फेडरेशन के जिला अध्यक्ष रविन्द्र राठौर उपस्थित रहे।

विकासखंड स्तर पर राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त और विभिन्न क्षेत्रों में विशेष योगदान देने वाले 20 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। वहीं संकुल स्तर से चयनित लगभग 100 शिक्षकों को मंच पर बुलाकर शाल, श्रीफल और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।

अतिथियों ने शिक्षकों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि पुरस्कार लेना ही नहीं बल्कि उसे अपने कार्य से निरंतर जीवित रखना ही असली चुनौती है। रवि गौतम ने कहा कि हमारे सरकारी स्कूलों में अध्ययनरत ग्रामीण और कमजोर वर्ग के बच्चों की जिम्मेदारी सबसे बड़ी है और शिक्षक ही उनके भविष्य की मजबूत नींव रखते है।

कार्यक्रम का संचालन हरीश गोपाल ने किया और कार्यक्रम की रूप रेखा दिलीप लहरे की ओर से प्रस्तुत की गई। स्वागत भाषण रामस्वरूप साहू ने दिया और अंत में आभार प्रदर्शन भी उन्हीं के ओर से किया गया।

इस समारोह ने बलौदा विकासखंड में शिक्षक सम्मान की परंपरा को नई दिशा दी। संकुल स्तर पर शिक्षकों का चयन कर उन्हें मंच पर सम्मानित करना इस आयोजन की सबसे बड़ी विशेषता रही जो चर्चा का विषय बनी है। प्रदेश के ग्रामीण अंचल में सेवा दे रहे अनेक शिक्षक जब सम्मानित हुए तो पूरे सभागार में तालियों की गड़गड़ाहट गूंज उठी और सबसे अपना अनुभव साझा भी किया।

विकासखंड स्तर पर सम्मानित होने वालों में डॉ. सुरेंद्र कुमार सोनी, नरेंद्र लहरे, कामता प्रसाद सिंह, अंजू किरण, मनोहर यादव, परमेश्वरी भारद्वाज, रजनी भारद्वाज, लता कुर्रे, सीमा लहरे, रामलाल कोसले, लक्ष्मी करियारे, हरिप्रसाद कुर्रे, श्याम कुमार चौहान, संतोष कुमार साहू, सियाराम जांगड़े और हृदय राठौर शामिल हैं।

संकुल स्तर पर मनीराम केवट, ओमप्रकाश मानिकपुरी, दादू सिंह राज, कन्हैयालाल मेरावी, रामचंद्र सूर्यवंशी, लता देवी राठौर, दीप्ति दुबे, सविता गढ़े, देवेंद्र पांडे, बद्री विशाल कौशिक, संतोषी राठौर, गीत देवांगन, नरेश कुमार, गीता श्रीवास, सुनिता मिर्रे, पुष्पलता कैवर्त्य, केशव कुमार, अश्वनी उइके, हरनारायण पटेल, अशोक शर्मा, अमरलता कुर्रे, योगेंद्र बंजारे, पुरुषोत्तम कश्यप, फूलचंद नारंग, धनसाय साहू, रामकुमार देवांगन, संदीप देवांगन, गेंदराम कुर्रे, अरुण साहू, ओमप्रकाश सोनी, रामलाल कुंभकार, सेवती सांडे, रामेश्वर लाल रात्रे, राजीव साहू, जगदीश प्रसाद, अमरनाथ निर्मलकर, लैनदास महंत, हेमलता जायसवाल, शशी साहू, सुनील साहू, सुरेश डहरिया, अनुसुईया कंवर, प्रमिला तंवर, जलबाई भारद्वाज, सीताराम खूंट, मानू सत्या कुर्रे, प्रतिभा राठौर, धरमसिंह गोड़, किरण कुजूर, लोचनसिंह प्रधान, सीताराम यादव, रामेश्वर सिंह कंवर, अरांवीद लहरे, नटराज साहू, शत्रुहनलाल बंजारे, मधेश देव सिंह, राजेन्द्र कुमार, पुरुषोत्तम रात्रे, किशोर देवांगन, अनिता डहरिया, प्रेमचंद देवांगन, नवलकुमार साव, अशोक कुमार कंवर, सुकृता कैवर्त्य, गीता मरावी, क्रांतिकुमार करपे, दिग्वजय सिंह कंवर, विरेन्द्र कुमारी नारंगे, अमरसिंह बाबला, मनोज मरकाम, जितेन्द्र लहरे, राजूराम खूंटे, सहदेवसिंह तंवर, परदेशी लाल, संतोष कुमार कंवर, रामनारायण कुर्रे, भागवत प्रसाद महिलांगे, रजनीकांता थवाईत, हेमराज सिदार, घनश्याम प्रसाद साहू, सुशील कंवर, अदिनेश चौबे, कृष्ण कुमार राठौर, तेरस कुमार यादव, पूनम कुमार साहू, संजीवनी भारद्वाज, कृष्णचंद हंसराज, विजय कुमार सांडे और अन्य शामिल रहे।

आयोजन में जिला अध्यक्ष रविन्द्र राठौर, प्रांतीय मीडिया प्रभारी दिलीप लहरे, ब्लॉक अध्यक्ष रामस्वरुप साहू, जिला सचिव दिनेश तिवारी, ब्लॉक संयोजक राजेंद्र राठौर, कार्यकारिणी अध्यक्ष सुशील अनंत, ब्लॉक उपाध्यक्ष अमरनाथ निर्मलकर, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष सविता राठौर, संयोजक वरिष्ठ अंतराम बंजारे और यशोदा बंजारे, सचिव कमल वैष्णव, सहसचिव नटराज साहू, संकुल अध्यक्ष लक्ष्मण बंजारे, संकुल अध्यक्ष अमित कुमार महिलांगे, संयोजक चंद्र प्रकाश यादव, विद्या देवांगन, मधुलिका तंबोली, संगीता सोनी, सुरेश कुमार अंचल, पुष्प लता महंत, दिलीप सिंह मरावी, हेमराज मरकाम, तोषराम श्रीवास और सत्य कुर्रे उपस्थित रहे।