रायगढ़…. ग्राम पंचायत पाकरगांव के सचिव जयपाल सिदार की गुमशुदगी के मामले ने हत्या का रूप ले लिया है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि जयपाल की चलती कार में गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी और शव को सिसरिंगा घाटी में फेंक दिया गया।

जयपाल 7 जुलाई को बच्चों को स्कूल छोड़ने के बाद लापता हो गए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के निर्देशन में गठित विशेष टीम ने मोबाइल लोकेशन, CCTV और साइबर साक्ष्यों के आधार पर जांच की।

ये खबर भी पढ़ें…
CG: सेवानिवृत्ति से पहले गृह जिले में ट्रांसफर को लेकर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला,15 दिनों में पोस्टिंग आदेश जारी करने का निर्देश
CG: सेवानिवृत्ति से पहले गृह जिले में ट्रांसफर को लेकर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला,15 दिनों में पोस्टिंग आदेश जारी करने का निर्देश
बिलासपुर।CG: छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने सेवानिवृत्ति के मुहाने पर खड़े सरकारी कर्मचारियों की पदस्थापना को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

तीन आरोपियों—शुभम गुप्ता, कमलेश यादव और मदन गोपाल सिदार—को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में खुलासा हुआ कि हत्या की साजिश जेल में बंद एक अन्य आरोपी शिव साहू ने रची थी, जिसने एक करोड़ रुपये देने का वादा किया था।

हत्या 7 जुलाई की सुबह को अंजाम दी गई जब आरोपी जयपाल को बहाने से कार में बैठाकर बाहर ले गए और रास्ते में गला घोंट दिया। शव ठिकाने लगाने के बाद आरोपियों ने कार का नंबर प्लेट हटाया, मोबाइल जंगल में फेंका और साक्ष्य मिटाने के प्रयास किए।

ये खबर भी पढ़ें…
खतरा मोल लेकर बाढ़ से बाइक पार करा रहे लोग, सालों से नहीं बना पुल
खतरा मोल लेकर बाढ़ से बाइक पार करा रहे लोग, सालों से नहीं बना पुल
धमतरी। इस साल लगातार हो रही बारिश से वनांचल के नदी-नालों में पानी की आवक लगातार बनी हुई है। इसके...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

फिलहाल तीनों आरोपी पुलिस हिरासत में हैं, और मुख्य साजिशकर्ता पहले से हत्या के केस में जेल में है। पुलिस इस पूरे प्रकरण की गहराई से विवेचना कर रही है

ये खबर भी पढ़ें…
विजय शर्मा बनाम भूपेश बघेल: पीएम आवास महाबहस में जीत किसकी हुई.. ?
विजय शर्मा बनाम भूपेश बघेल: पीएम आवास महाबहस में जीत किसकी हुई.. ?
रायपुर । आखिर छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक ही मंच पर आए और एक महाबहस...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.