MP Police Transfer:मध्य प्रदेश में इन दिनों प्रशासनिक हलचल तेज है और तबादलों का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा। इसी क्रम में विशेष पुलिस स्थापना लोकायुक्त संगठन ने भी एक अहम कदम उठाते हुए DSP और कार्यवाहक DSP स्तर के अधिकारियों की नई तबादला सूची जारी की है।

महानिदेशक विशेष पुलिस स्थापना लोकायुक्त के निर्देश पर यह आदेश जारी किया गया है, जिसमें कुल 7 पुलिस अधिकारियों के नाम शामिल हैं। इस तबादला सूची को दो भागों में बांटा गया है, जिसमें कुछ अधिकारियों को एक संभाग से दूसरे संभाग में भेजा गया है, तो कुछ को उनके मूल विभाग यानी पुलिस मुख्यालय के लिए पुनः पदस्थ किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
नाम बदलने की नहीं, तस्वीर बदलने की जरूरत; गौरहा ने कसा ‘मेवा सदन’ तंज
नाम बदलने की नहीं, तस्वीर बदलने की जरूरत; गौरहा ने कसा ‘मेवा सदन’ तंज
बिलासपुर..बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में विधायक कार्यालय के ‘सेवा सदन’ नाम को लेकर कांग्रेस नेता अंकित गौरहा ने तीखा राजनीतिक तंज...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पहली सूची में चार पुलिस अधिकारियों को एक संभाग से दूसरे संभाग में भेजा गया है। भोपाल संभाग में पदस्थ डीएसपी संजय जैन को अब सागर संभाग में नई जिम्मेदारी दी गई है। वहीं जबलपुर संभाग से डीएसपी दिलीप कुमार झरवडे को भोपाल संभाग ट्रांसफर किया गया है।

इसके अलावा, सागर संभाग में कार्यरत कार्यवाहक उप पुलिस अधीक्षक बृजमोहन द्विवेदी और मंजू सिंह को भी भोपाल संभाग भेजा गया है, जहां वे नई भूमिका में कार्यभार संभालेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
जांच शुरू होने से पहले ही ‘निराकरण’! सीएम हेल्पलाइन में शिक्षा विभाग का अजब खेल, विश्वसनीयता पर सवाल
जांच शुरू होने से पहले ही ‘निराकरण’! सीएम हेल्पलाइन में शिक्षा विभाग का अजब खेल, विश्वसनीयता पर सवाल
बिलासपुर... मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 का उद्देश्य शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निराकरण करना है, लेकिन बिलासपुर के जिला शिक्षा विभाग से...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दूसरी सूची में तीन अधिकारियों के नाम हैं, जिन्हें अब उनके मूल विभाग यानि पुलिस मुख्यालय भेजा गया है।

MP Police Transfer: इनमें भोपाल संभाग से कार्यवाहक उप पुलिस अधीक्षक संजय शुक्ला, इंदौर संभाग से डीएसपी अनुराग बाधिया और डीएसपी रामदयाल मिश्रा शामिल हैं। इन सभी को लोकायुक्त संगठन से मुक्त करते हुए पुलिस मुख्यालय में पदस्थ किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG Holiday-अग्रसेन जयंती पर छत्तीसगढ़ में सरकारी छुट्टी का ऐलान, CM साय ने अंबिकापुर में की बड़ी घोषणा
CG Holiday-अग्रसेन जयंती पर छत्तीसगढ़ में सरकारी छुट्टी का ऐलान, CM साय ने अंबिकापुर में की बड़ी घोषणा
CG Holiday/अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ में अग्रवाल समाज की लंबे समय से चली आ रही मांग पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शनिवार...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.