MP news ।मध्यप्रदेश के रीवा जिले में फर्जी बैंक गारंटी के आधार पर शराब ठेकों के आवंटन के मामले में जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित, शाखा मोरबा जिला सिंगरौली में तत्कालीन प्रभारी शाखा प्रबंधक नागेन्द्र सिंह सहित छह लोगाें के खिलाफ आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (ईओडब्लु) ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार रीवा जिले में फर्जी बैंक गारंटी के आधार पर शराब ठेकों के आवंटन में शराब ठेकेदारों, जिला आबकारी कार्यालय और जिला सहकारी बैंक शाखा मोरबा की मिलीभगत से करोड़ों रुपये की हेराफेरी की गई है।

शिकायतकर्ता, अधिवक्ता बी.के. माला ने 28 जून 2023 को (ईओडब्लु) में शिकायत दर्ज कराई थी।

जांच में पाया गया कि शराब ठेकेदारों को नियमों के विरुद्ध जाकर फर्जी बैंक गारंटी के आधार पर लाइसेंस दिए गए