राजस्थान।जयपुर। राजस्थान में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए रविवार को भारतीय आदिवासी पार्टी (बीएपी) के विधायक जयकृष्ण पटेल को 20 लाख रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। वह बागीदौरा विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं।

घूस लेने का यह मामला एक खदान से जुड़ा हुआ है, जिसके बारे में विधायक ने विधानसभा में प्रश्न लगाया था।

ये खबर भी पढ़ें…
राजस्थान में 20 लाख रुपए घूस लेते विधायक रंगे हाथ गिरफ्तार
Social Security Pension – सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि जुलाई से बढ़कर 1,350 रुपए, जनवरी 2027 से 1,450 रुपए प्रस्तावित
Social Security Pension/जयपुर। राजस्थान में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनान्तर्गत सभी पात्र एवं सत्यापित पेंशनर्स को प्रतिमाह पेंशन का भुगतान सतत...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एसीबी के डीजी रवि मेहरड़ा ने प्रेस ब्रीफिंग में बताया, “यह पहला मामला है जब किसी विधायक को घूस लेने के मामले में ट्रैप किया गया है। विधायक जयकृष्ण पटेल ने कुल ढाई करोड़ रुपए की घूस की मांग की थी, जबकि शुरुआत में 10 करोड़ रुपए की मांग की गई थी। इस मामले में 20 लाख रुपए की पहली किस्त आज (रविवार को) ही विधायक द्वारा स्वीकार की गई।”

इसका सिलसिला 4 अप्रैल से शुरू हुआ था, जब विधायक जयकृष्ण पटेल ने एक माइंस मालिक से घूस की डील शुरू की थी। विधायक ने खदान से संबंधित मुद्दे पर विधानसभा में सवाल लगाए थे और फिर उन सवालों को वापस लेने के बदले घूस की मांग की। विधायक ने कुल मिलाकर ढाई करोड़ रुपए की घूस मांगी थी, लेकिन शुरुआती बातचीत में 10 करोड़ रुपए की राशि का जिक्र हुआ था।

ये खबर भी पढ़ें…
live-in information : लिव-इन का रजिस्ट्रेशन जरूरी, ब्रेकअप की भी देनी होगी जानकारी, विधानसभा के आगामी सत्र में यूसीसी बिल हो सकता है पारित
live-in information : लिव-इन का रजिस्ट्रेशन जरूरी, ब्रेकअप की भी देनी होगी जानकारी, विधानसभा के आगामी सत्र में यूसीसी बिल हो सकता है पारित
live-in information : जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल सरकार ने राजस्थान विधानसभा में राजस्थान समान सिविल संहिता विधेयक, 2026 पेश किया इस...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शिकायतकर्ता ने पहले ही एक लाख रुपए दे दिए थे और रविवार को 20 लाख रुपए की किस्त लेकर एसीबी को सूचित किया। एसीबी ने पूरी प्रक्रिया की रिकॉर्डिंग की और इस मामले में सबूतों के तौर पर कई ऑडियो और वीडियो भी इकट्ठा किए हैं। विधायक ने घूस की राशि खुद ली और कैश गिनते हुए एसीबी के जाल में फंस गए। इस दौरान विधायक का साथी मौके से फरार हो गया, जो इस घूस के खेल में शामिल था।

प्रेस ब्रीफिंग में डीजी एसीबी रवि मेहरड़ा ने बताया, “यह मामला राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ हमारी सख्त कार्रवाई का हिस्सा है। हमारे पास विधायक के खिलाफ सभी ठोस सबूत हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
IAS Transfer: 6 आईएएस और 7 आरएएस अफसरों के तबादले
IAS Transfer: 6 आईएएस और 7 आरएएस अफसरों के तबादले
Ias Transfer।राजस्थान में निकाय चुनाव की आचार संहिता लागू होने के बीच राज्य सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस पूरी डील को लेकर शिकायतकर्ता ने हमें सूचित किया था और हमने इस ट्रैप को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। विधायक को रंगे हाथ पकड़ा गया है और उनके खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है।”