बिलासपुर—नगर विधायक पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल के आवास स्थित कार्यालय में फरियादियों की जमकर भीड़ उमड़ी। इस दौरान अपनों से मुलाकात कार्यक्रम में पहुंचकर क्षेत्रवासियों ने अपनी समस्याओं को पेश किया। अमर अग्रवाल ने तत्काल संबधित अधिकारियों को फोन कर संबधित अधिकारियों को तत्काल निराकरण किया। और बड़ी शिकायतों को दूर कर रिपोर्ट पेश करने का भी फरमाना सुनाया। 

सोमवार को राजेन्द्र नगर स्थित विधायक पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल के निवास कार्यालय में हमेशा की तरह साप्ताहिक जनदर्सन कार्यक्रम का आयोजन किया गकया।  अपनों से मुलाकात कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों ने फरियाद लगाया। कार्यक्रम में पहुंचे सभी लोगों ने अपनी अपनी परेशानियों को नगर विधायक के सामने पेश किया। अमर अग्रवला ने भी इस दौरान किसी को निराश नहीं किया। कुछ परेशानियों को लेकर संबधित अधिकारियों को फोन कर समस्या का तत्काल निराकरण किया। साथ ही बड़े और जरूरी समस्या का निराकरण कर अधिकारियों को रिपोर्ट पेश करने को कहा। 

 अपनों से मुलाकात कार्यक्रम में पहुंचे एक एक व्यक्ति से अमर ने सीधे संवाद किया। सभी से पारिवारिक वातावरण में कुशल क्षेम पूछा। करीब 200 से अधिक लोगों की समस्याओं को अमर ने ना केवल सुना। बल्कि अधिकारियों को निर्देश भी दिया कि अनावश्यक मामलों में भोली भाली जनता को परेशान नहीं किया जाए। शासन की योजनाओं का लाभ जनमानस तक पहुंचाकर गंभीरता के साथ निभाएं। 

बताते चलें कि अमर अग्रवाल महीनों से अपने कार्यालय में अपनों से मुलाकात कार्यक्रम मे जनता जनार्दसन से ना केवल खुलकर संवाद करते है। लोगों की परेशानियों को दूर करने के साथ ही सोशल मीडिया से आम जनता की परेशानियों से रूबरू भी होते है।

     अपनों से मुलाकात के दौरान अमर ने कहा कि जनता ने उन्हें सेवा की जिम्मेदारी दी है। मेरा हमेशा से प्रयास रहा है कि जनता के साथ सतत सम्पर्क में रहूं। उनकी समस्याओं को जल्द से जल्द और तत्काल दूर कर सकूं।