बिलासपुर…नवदुर्गा उत्सव के दौरान शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए बिलासपुर पुलिस ने विशेष अभियान छेड़ा। इसी क्रम में कोतवाली थाना क्षेत्र में दुर्गा प्रतिमा झाँकी के दौरान की गई गहन चेकिंग में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 100 से अधिक लोहे के कड़े  जब्त किए। भीड़-भाड़ वाले आयोजनों में इन कड़ों का उपयोग झगड़े या मारपीट की स्थिति में हथियार के रूप में किया जा सकता था। जिससे गंभीर हादसा हो सकता था।

पुलिस की सतर्कता से टला खतरा

ये खबर भी पढ़ें…
कागजी फाइलों का खेल खत्म! डीईओ का फरमान—अब हर काम ई-ऑफिस से, फाइल अटकी तो अफसर-कर्मचारी जिम्मेदार
कागजी फाइलों का खेल खत्म! डीईओ का फरमान—अब हर काम ई-ऑफिस से, फाइल अटकी तो अफसर-कर्मचारी जिम्मेदार
बिलासपुर... सरकारी दफ्तरों में फाइलों के ढेर और कागजी प्रक्रिया को कम करने की दिशा में जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय ने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

चेकिंग के दौरान संदिग्ध युवकों की सघन तलाशी ली गई। आयोजकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि झाँकी या किसी भी धार्मिक जुलूस में हथियारनुमा वस्त्र या आभूषण लेकर आने पर रोक रहे। पुलिस कप्तान रजनेश सिंह ने कहा कि त्योहारों में शांति, सौहार्द और भाईचारे को बनाए रखने के लिए किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

कोनी पुलिस – चाकू सहित आरोपी गिरफ्तार

ये खबर भी पढ़ें…
रात 3:30 बजे हाइवा पर हाथ साफ, पूर्व कर्मचारी निकला चोर; पुलिस ने सामान समेत आरोपी को दबोचा
रात 3:30 बजे हाइवा पर हाथ साफ, पूर्व कर्मचारी निकला चोर; पुलिस ने सामान समेत आरोपी को दबोचा
बिलासपुर...ट्रांसपोर्ट नगर में खड़े हाइवा से रात के साढ़े तीन बजे वायर काटकर चोरी करने का मामला सामने आया है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसी सिलसिले में कोनी थाना क्षेत्र के ग्राम जलसों बाजारपारा में चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाले आरोपी राहुल वर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी गाली-गलौज करते हुए लोगों को धमका रहा था। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। कब्जे से एक नग चाकू बरामद किया। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया गया।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी के खिलाफ पहले से 6 आपराधिक प्रकरण थाने में पहले से ही दर्ज हैं। इसी वजह से उसे गुंडा-बदमाश सूची में शामिल करने की प्रक्रिया शुरू की गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
2029 में फिर मोदी सरकार, राहुल को पीएम बनने के लिए करना होगा इंतजार: अठावले
2029 में फिर मोदी सरकार, राहुल को पीएम बनने के लिए करना होगा इंतजार: अठावले
बिलासपुर... केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामदास अठावले ने बुधवार को...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.