बिलासपुर…सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में नाबालिग से छेड़छाड़ और हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से वारदात में प्रयुक्त धारदार चाकू भी जप्त किया गया है।

जानकारी के अनुसार, 21 सितंबर की रात लगभग 8:30 बजे प्रार्थिया ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी नाबालिग पुत्री के साथ मोहल्ले के ही निवासी प्रकाश वर्मा ने बुरी नीयत से छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए धारदार चाकू से बच्ची के हाथ में चोट पहुँचा दी।

ये खबर भी पढ़ें…
कागजी फाइलों का खेल खत्म! डीईओ का फरमान—अब हर काम ई-ऑफिस से, फाइल अटकी तो अफसर-कर्मचारी जिम्मेदार
कागजी फाइलों का खेल खत्म! डीईओ का फरमान—अब हर काम ई-ऑफिस से, फाइल अटकी तो अफसर-कर्मचारी जिम्मेदार
बिलासपुर... सरकारी दफ्तरों में फाइलों के ढेर और कागजी प्रक्रिया को कम करने की दिशा में जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय ने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 पुलिस ने तत्काल अपराध दर्ज किया। आरोपी प्रकाश वर्मा निवासी संतोषी मंदिर के पास, कतियापारा को दबिश देकर गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

पुलिस ने घटना में प्रयुक्त चाकू जब्त किया है। आरोपी के खिलाफ धारा 296, 115(2), 351(2), 74 बीएनएस एवं पाक्सो एक्ट की धारा 8 के तहत केस दर्ज किया गया है। साथ ही आरोपी पर आर्म्स एक्ट की धाराएँ भी जोड़ी गई हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
रात 3:30 बजे हाइवा पर हाथ साफ, पूर्व कर्मचारी निकला चोर; पुलिस ने सामान समेत आरोपी को दबोचा
रात 3:30 बजे हाइवा पर हाथ साफ, पूर्व कर्मचारी निकला चोर; पुलिस ने सामान समेत आरोपी को दबोचा
बिलासपुर...ट्रांसपोर्ट नगर में खड़े हाइवा से रात के साढ़े तीन बजे वायर काटकर चोरी करने का मामला सामने आया है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक रिमांड पर अदालत में पेश किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
2029 में फिर मोदी सरकार, राहुल को पीएम बनने के लिए करना होगा इंतजार: अठावले
2029 में फिर मोदी सरकार, राहुल को पीएम बनने के लिए करना होगा इंतजार: अठावले
बिलासपुर... केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामदास अठावले ने बुधवार को...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.