Milk Custard Toast Recipe/अगर आपके घर में बच्चे ब्रेड और मीठे खाने के शौकीन हैं, तो ये रेसिपी उनकी फेवरेट बन सकती है। मिल्क कस्टर्ड टोस्ट एक झटपट तैयार होने वाला मीठा स्नैक है, जो स्वाद और पौष्टिकता दोनों में भरपूर है।

इसमें क्रीमी कस्टर्ड का स्वाद, ब्रेड की कुरकुराहट और ड्रायफ्रूट्स की हेल्दी टच एक साथ मिलकर ऐसा जादू करते हैं कि हर उम्र के लोग इसे खाते ही रह जाते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
ias ips resignation – 14 महीने में 7 युवा IPS अधिकारियों ने सरकारी सेवा से इस्तीफा दिया
ias ips resignation – 14 महीने में 7 युवा IPS अधिकारियों ने सरकारी सेवा से इस्तीफा दिया
ias ips resignation/उत्तर प्रदेश कैडर की 2013 बैच की चर्चित IAS divya mittal ने 30 अगस्त को पद से इस्तीफा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसे सिर्फ 10 मिनट में बिना ज्यादा मेहनत के तैयार किया जा सकता है, जिससे यह बच्चों के टिफिन, पार्टी स्नैक या शाम की मिठास का परफेक्ट ऑप्शन बन जाता है।

मिल्क कस्टर्ड टोस्ट बनाने के लिए आपको चाहिए कुछ आसान सामग्री जैसे सफेद या ब्राउन ब्रेड स्लाइस, दूध, वनीला कस्टर्ड पाउडर, चीनी, बटर, कटे हुए ड्राई फ्रूट्स और वनीला एसेंस।

ये खबर भी पढ़ें…
Who is jitendra mishra ram mandir ceo-कौन हैं राम मंदिर ट्रस्ट के पहले सीईओ एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा?
Who is jitendra mishra ram mandir ceo-कौन हैं राम मंदिर ट्रस्ट के पहले सीईओ एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा?
Who is jitendra mishra ram mandir ceo-अयोध्या/अयोध्या के भव्य राम मंदिर के प्रबंधन और प्रशासनिक कार्यों को नई ऊंचाइयों पर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सबसे पहले दूध को गर्म करें और उसमें चीनी मिलाएं। दूसरी ओर, थोड़े ठंडे दूध में कस्टर्ड पाउडर घोलें और उसे गर्म दूध में डालते हुए लगातार चलाएं, ताकि कोई गुठली न बने। जब कस्टर्ड गाढ़ा हो जाए तो गैस बंद कर दें और उसमें कुछ बूंदें वनीला एसेंस की डालें।

अब ब्रेड स्लाइस लें और उस पर ठंडा हो चुका कस्टर्ड फैलाएं। ऊपर से ड्राई फ्रूट्स छिड़कें और एक नॉन-स्टिक तवे पर थोड़ा बटर गर्म करके इन्हें धीमी आंच पर हल्का कुरकुरा सेंक लें। ध्यान रहे कि ऊपर की परत भी अच्छे से पक जाए लेकिन टोस्ट जले नहीं।

ये खबर भी पढ़ें…
मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो के 10 साल बेमिसाल,8.9 लाख से 5.09 करोड़ तक का सफर
मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो के 10 साल बेमिसाल,8.9 लाख से 5.09 करोड़ तक का सफर
भोपाल-रायपुर।दस साल पहले मोबाइल हाथ में था, लेकिन इंटरनेट की रफ्तार और पहुंच आज जैसी नहीं थी। महंगा डेटा और...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जैसे ही टोस्ट सुनहरा और हल्का कुरकुरा हो जाए, उसे प्लेट में निकालें और हल्का ठंडा करके परोसें।

अगर आप इसे और खास बनाना चाहते हैं, तो सर्विंग से पहले ऊपर से हनी, चॉकलेट सिरप या चेरी से सजाकर बच्चों को दें।