Tet exam।शुजालपुर: मध्य प्रदेश के शुजालपुर में शुक्रवार को शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) की अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों का गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में एकत्रित हुए शिक्षकों ने लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) भोपाल द्वारा जारी हालिया आदेशों को ‘अन्यायपूर्ण’ बताते हुए मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।

शिक्षकों की स्पष्ट मांग है कि जो शिक्षक पहले से कार्यरत हैं, उनके लिए इस परीक्षा को तुरंत निरस्त किया जाए और शासन न्यायालय में उनके पक्ष में प्रभावी पैरवी करे।

ये खबर भी पढ़ें…
2 हज़ार रुपए से ज्यादा के चुनिंदा UPI पेमेंट पर लगेगा MDR, आम यूजर्स के लिए लेनदेन रहेगा पूरी तरह फ्री
2 हज़ार रुपए से ज्यादा के चुनिंदा UPI पेमेंट पर लगेगा MDR, आम यूजर्स के लिए लेनदेन रहेगा पूरी तरह फ्री
दिल्ली।नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) ने डिजिटल पेमेंट इकोसिस्टम को लेकर एक बड़ा बदलाव किया है. एनपीसीआई ने घोषणा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

“नियमों के तहत हुई थी भर्ती, अब नया दबाव क्यों?”

​ज्ञापन के माध्यम से शिक्षकों ने अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए कहा कि वर्ष 1995 से 2023 के बीच नियुक्त हुए शिक्षा कर्मी और संविदा शिक्षकों की भर्ती तत्कालीन शासन के कड़े नियमों और व्यापम (PEB) की प्रक्रियाओं के तहत हुई थी। शिक्षकों का तर्क है कि:

  • ​जो शिक्षक दशकों से स्कूलों में अध्यापन करा रहे हैं, उनकी योग्यता पर अब सवाल उठाना गलत है।
  • ​अनुभवी शिक्षकों पर सेवा के इस मोड़ पर TET पास करने का दबाव बनाना मानसिक प्रताड़ना के समान है।
  • ​शिक्षा का अधिकार अधिनियम (RTE) 2009 की शर्तों को पिछली तारीख से लागू करना न्यायसंगत नहीं है।

सरकार से ‘प्रभावी पैरवी’ की मांग।TET Exam 

​शिक्षकों ने राज्य सरकार से पुरजोर मांग की है कि सर्वोच्च न्यायालय (Supreme Court) में चल रहे इस मामले में शासन की ओर से ठोस कानूनी पक्ष रखा जाए। ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि सरकार को ऐसी पैरवी करनी चाहिए जिससे पहले से कार्यरत (In-service) शिक्षकों को TET की अनिवार्यता से पूर्णतः मुक्ति मिल सके।

ये खबर भी पढ़ें…
Jobs: बागवानी अधिकारी सहित 85 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 6 अक्टूबर से करें आवेदन
Jobs: बागवानी अधिकारी सहित 85 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 6 अक्टूबर से करें आवेदन
Jobs अमरावती। सरकारी नौकरी करने के इच्छुक लोगों के लिए एक बेहतरीन मौका सामने आया है। आंध्र प्रदेश लोक सेवा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आंदोलन तेज करने की चेतावनी

​प्रदर्शन के दौरान शिक्षक नेता जितेन्द्र यादव, जसमत सिंह बेस, मनोहर सिंह यादव और शिवम नेमा सहित भारी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे। गजराज कलवा, ओमप्रकाश मेवाडा और रामदयाल प्रजापति ने शासन को दोटूक चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार नहीं किया गया, तो वे अपने अधिकारों की रक्षा के लिए प्रदेश स्तर पर आंदोलन को और तेज करेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
लालबागचा राजा के चरणों में पहले दिन आए 48.50 लाख रुपए, एफडीए ने महाप्रसाद और खाद्य सुरक्षा को लेकर जारी किए कड़े निर्देश
लालबागचा राजा के चरणों में पहले दिन आए 48.50 लाख रुपए, एफडीए ने महाप्रसाद और खाद्य सुरक्षा को लेकर जारी किए कड़े निर्देश
मुंबई।देशभर में गणेश उत्सव का पर्व बेहद उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है. मुंबई के प्रसिद्ध 'लालबागचा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.