LIVE UPDATE
आपणों राजस्थान

मानवाधिकार आयोग ने स्कूल में पंखा गिरने से घायल छात्रों के मामले में लिया स्वतः संज्ञान

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने राजस्थान के बाड़मेर स्थित एक सरकारी उच्च प्राथमिक विद्यालय में कक्षा के दौरान छत का पंखा गिरने से दो छात्रों के गंभीर रूप से घायल होने की घटना पर स्वतः संज्ञान लिया है।

आयोग ने इस मामले को विद्यालय प्रशासन की घोर लापरवाही और मानवाधिकारों के उल्लंघन का गंभीर मुद्दा माना है।

आयोग ने बाड़मेर के जिला मजिस्ट्रेट (डीएम) और पुलिस अधीक्षक (एसपी) को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर इस पूरी घटना पर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है

रिपोर्ट में विशेष रूप से घायल छात्रों की वर्तमान स्वास्थ्य स्थिति और इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार व्यक्तियों के विरुद्ध की गई कार्रवाई का विवरण मांगा गया है।

Back to top button
close