Cg news।बिलासपुर। मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम सरगवां में सरपंच द्वारा बाउंड्री वाल तोड़ने और गाली-गलौज करने का मामला सामने आया है।

शिकायतकर्ता प्रकाश मल्होत्रा , निवासी बिलासपुर ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया, कि दिनांक 2 जुलाई 2025 को लगभग 11 बजे, वह अपने निजी भूमि पर बाउंड्रीवाल का निर्माण कर रहा था।

इसी दौरान ग्राम सरपंच साहिल मधुकर एवं अन्य साथियों ने मौके पर पहुँचकर निर्माणाधीन बाउंड्रीवाल को तोड़ना शुरू कर दिया, पूछने और मना करने पर सरपंच द्वारा धक्का मुक्की करना, गाली गलौच एवं जान से मारने की धमकी देने लगा।

शिकायत में कहा गया है सरपंच साहिल मधुकर दादागिरी करते हुए अपने आप को विधायक का नाती हूं बोल बोल कर, मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता, मैं विधायक जी का नाती हूं कहते हुए गंदी गलियां देने लगा।

इस घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस से शिकायत कर कार्यवाही की मांग की,मामले की गंभीरता को देखते हुए मस्तूरी थाना पुलिस ने जांच उपरांत भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 296, 351(2), 115(2), 324(4) एवं 3(5) के तहत एफआईआर (क्र. 0514/2025) दर्ज कर ली है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सरपंच द्वारा पूर्व में रास्ते को लेकर आपत्ति दर्ज कराई गई थी, जिस पर जमीन मालिक श्री मल्होत्रा ने अनभिज्ञता जाहिर की एवं इस तरह की किसी भी बात से इनकार कर दिया।

मस्तूरी थाना प्रभारी हरीश टांडेकर के अनुसार शिकायत की जाँच सहायक उपनिरीक्षक संजय यादव को सौंपी गई थी,तथा जांच के पश्चात मामला दर्ज कर लिया गया है,अतिशीघ्र ही दोषियों के खिलाफ उचित कार्यवाही की जाएगी।