रामानुजगंज(पृथ्वी लाल केशरी) ।बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में पदस्थ दिवंगत आरक्षक शिवबचन सिंह की पत्नी वर्षा रानी सिंह को छत्तीसगढ़ शासन की ‘पुलिस सैलरी पैकेज’ योजना के तहत 1 करोड़ रुपए का जीवन बीमा लाभ प्रदान किया गया। यह सहायता राशि भारतीय स्टेट बैंक के अधिकारियों और पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी में उनके परिजनों को सौंपी गई।
गैरतलब है कि आरक्षक क्रमांक 809 शिवबचन सिंह थाना सनावल में कार्यरत था जो 12 मई 2025 की रात करीब 1:30 बजे अवैध रेत तस्करी रोकने के दौरान झारखंड से आए तस्करों ने उन्हें ट्रैक्टर से टक्कर मार दी थी। घायल आरक्षक को तत्काल रामानुजगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां डॉक्टरों ने जांच उपरांत उन्हें मृत्यु घोषित कर दिया था।