LIVE UPDATE
Bilaspur

बवाल से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो गुंडा बदमाश पकड़े गए

कोनी में कानून से खिलवाड़ महंगा, दो असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई

बिलासपुर…कोनी थाना क्षेत्र में संभावित विवाद और मारपीट की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए पुलिस ने सख्त कदम उठाया। मंगलवार को कोनी पुलिस ने दो आदतन गुंडा बदमाशों के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 170, 126 और 135(3) के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की।

पुलिस ने स्पष्ट संकेत दिया कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या आपराधिक गतिविधि बर्दाश्त नहीं होगी। कार्रवाई के दौरान आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, ताकि भविष्य में शांति भंग की आशंका को रोका जा सके।

आरोपियों का नाम पता ठिकाना

आरोपियों का नाम विशाल वर्मा  पिता दिलहरण वर्मा, निवासी जलसो वर्मा मोहल्ला, थाना कोनी। दीप राज वर्मा, पिता रामायण वर्मा, निवासी जलसो काली मोहल्ला, थाना कोनी, है।

पुलिस ने साफ किया कि असामाजिक तत्वों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और शांति व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close