LIVE UPDATE
Bilaspur

शराब–आबकारी घोटाला..मामले में सौम्या चौरसिया पर फैसला सुरक्षित

सौम्या चौरसिया की जमानत याचिकाओं पर मंगलवार को सुनवाई पूरी

बिलासपुर.. शराब (आबकारी) घोटाला मामले में आरोपी सौम्या चौरसिया की जमानत याचिकाओं पर मंगलवार को सुनवाई पूरी हो गई। सौम्या चौरसिया, प्रवर्तन निदेशालय और एसीबी, तीनों पक्षों ने अपने-अपने तर्क रखे। सभी दलीलें सुनने के बाद हाई कोर्ट ने आदेश सुरक्षित रख लिया है।

सौम्या चौरसिया ने प्रवर्तन निदेशालय और एसीबी–आर्थिक अपराध शाखा की कार्रवाई को चुनौती देते हुए उच्च न्यायालय में दो अलग-अलग जमानत याचिकाएँ दायर की थीं। सुनवाई सुप्रीम कोर्ट के उस निर्देश के तहत हुई, जिसमें उच्च न्यायालय को दो सप्ताह के भीतर निर्णय देने को कहा गया था। इसी समय-सीमा को ध्यान में रखते हुए अदालत ने विस्तृत बहस सुनी।

उल्लेखनीय है कि सौम्या चौरसिया को पहले कोयला घोटाले में गिरफ्तार किया गया था। लंबे समय तक न्यायिक हिरासत में रहने के बाद सर्वोच्च न्यायालय ने उन्हें जमानत दी थी। इसके बाद प्रवर्तन निदेशालय और आर्थिक अपराध शाखा ने आबकारी घोटाले में उनकी गिरफ्तारी की।

अब सभी पक्षों की नजर उच्च न्यायालय के फैसले पर है, जो यह तय करेगा कि आबकारी घोटाले में उन्हें राहत मिलती है या नहीं। अदालत का आदेश आने के बाद मामले की अगली कानूनी दिशा स्पष्ट होगी।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close