LIVE UPDATE
india

गैंगरेप कांड: 7 पर केस, 2 गिरफ्तार; रिपोर्टिंग के बाद पत्रकार पर हमला

युवती से दुष्कर्म और 10 हजार की जबरन वसूली का आरोप

असम.. कछार जिले के सिलचर शहर के पास 28 वर्षीय युवती के साथ सात लोगों ने कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया और उससे 10,000 रुपये जबरन ट्रांसफर कराए। पुलिस ने बताया कि घटना 19 फरवरी को हुई। शिकायत मिलते ही सिलचर सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई।

पहचान कर दो आरोपी गिरफ्तार

पीड़िता ने दो आरोपियों की पहचान की। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य संदिग्धों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। अनिवार्य मेडिकल परीक्षण पूरा हो चुका है और पीड़िता का बयान दर्ज कर लिया गया है।

भारतीय न्याय संहिता की गंभीर धाराएं लागू

मामला भारतीय न्याय संहिता की धाराओं—308(5) जान से मारने की धमकी देकर वसूली, 310(2) डकैती), 351(2) आपराधिक धमकी, 61(2) दो या अधिक व्यक्तियों का गैरकानूनी कृत्य, 70(1) सामूहिक दुष्कर्म, 76 महिला के वस्त्र उतारने की मंशा से आपराधिक बल और 79 महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने का कृत्य—के तहत दर्ज हुआ है।

सोशल मीडिया पर मामला वायरल, पत्रकार से मारपीट

पुलिस की शुरुआती चुप्पी के बीच घटना तब सुर्खियों में आई जब सिलचर में एक पत्रकार पर आरोपियों में से एक के परिवार के सदस्यों ने हमला कर दिया। पत्रकार का दावा है कि नेशनल हाईवे रोड पुलिस थाना के पास उसे रोका गया, खबर प्रकाशित करने पर सवाल किए गए और मारपीट की गई। आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर स्थिति संभाली।

जांच तेज, पुलिस पर पारदर्शिता का दबाव

घटना ने कानून-व्यवस्था और पत्रकारों की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं। पुलिस ने शेष आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का भरोसा दिया है।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button