दिल्ली।ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों के सेनापति मंगल और सबसे तेज गति से चलने वाले चंद्रमा की युति से एक अत्यंत शुभ महालक्ष्मी राजयोग का निर्माण होने जा रहा है, जिसका प्रभाव नए साल 2026 से पहले तीन राशियों के लिए बेहद लकी साबित होगा।

कब बन रहा है महालक्ष्मी राजयोग?
वर्तमान में मंगल ग्रह धनु राशि में विराजमान हैं।चंद्रमा 19 दिसंबर 2025 को धनु राशि में गोचर करेंगे।
इस प्रकार, धनु राशि में मंगल और चंद्रमा की युति से महालक्ष्मी राजयोग बनेगा।
इस राजयोग का प्रभाव 22 दिसंबर 2025 तक रहेगा, क्योंकि इसके बाद चंद्रमा मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
2 हज़ार रुपए से ज्यादा के चुनिंदा UPI पेमेंट पर लगेगा MDR, आम यूजर्स के लिए लेनदेन रहेगा पूरी तरह फ्री
2 हज़ार रुपए से ज्यादा के चुनिंदा UPI पेमेंट पर लगेगा MDR, आम यूजर्स के लिए लेनदेन रहेगा पूरी तरह फ्री
दिल्ली।नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) ने डिजिटल पेमेंट इकोसिस्टम को लेकर एक बड़ा बदलाव किया है. एनपीसीआई ने घोषणा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब लग्न कुंडली में मंगल और चंद्रमा एक साथ द्वितीय, नवम, दशम और एकादश भाव में विराजमान हों तो महालक्ष्मी योग का निर्माण होता है, जो अपार धन लाभ देता है।

महालक्ष्मी राजयोग धन, सुख-समृद्धि, विलासिता और मान-सम्मान का प्रतीक है, जिससे मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

ये खबर भी पढ़ें…
Jobs: बागवानी अधिकारी सहित 85 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 6 अक्टूबर से करें आवेदन
Jobs: बागवानी अधिकारी सहित 85 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 6 अक्टूबर से करें आवेदन
Jobs अमरावती। सरकारी नौकरी करने के इच्छुक लोगों के लिए एक बेहतरीन मौका सामने आया है। आंध्र प्रदेश लोक सेवा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इन 3 राशियों पर पड़ेगा शुभ प्रभाव
1. वृश्चिक राशि
मंगल-चंद्रमा की युति से बना महालक्ष्मी राजयोग वृश्चिक राशि के जातकों के लिए लकी साबित हो सकता है।जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहेगी और आप विरोधियों को परास्त कर विजय हासिल करेंगे।मार्केटिंग, मीडिया, कला और संगीत के क्षेत्र से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ हो सकता है।आय, साहस और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, और भाग्य का पूरा साथ मिलेगा।समय-समय पर आकस्मिक धनलाभ की प्राप्ति हो सकती है, जिससे आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी।

2. कन्या राशि
महालक्ष्मी राजयोग कन्या राशि के जातकों के लिए फलदायी साबित हो सकता है।पारिवारिक सुख के लिए यह समय फलदायी रहेगा, और आप वाहन तथा प्रापर्टी खरीद सकते हैं।
मभौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है और घर परिवार में खुशियों की दस्तक होगी।
व्यवसाय के क्षेत्र में उन्नति के नए रास्ते खुल सकते हैं।परिवार, माता और ससुराल जनों के साथ संबंध मजबूत होंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
लालबागचा राजा के चरणों में पहले दिन आए 48.50 लाख रुपए, एफडीए ने महाप्रसाद और खाद्य सुरक्षा को लेकर जारी किए कड़े निर्देश
लालबागचा राजा के चरणों में पहले दिन आए 48.50 लाख रुपए, एफडीए ने महाप्रसाद और खाद्य सुरक्षा को लेकर जारी किए कड़े निर्देश
मुंबई।देशभर में गणेश उत्सव का पर्व बेहद उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है. मुंबई के प्रसिद्ध 'लालबागचा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

3. मीन
चंद्रमा-मंगल की युति और महालक्ष्मी राजयोग मीन राशि के जातकों के लिए अनुकूल साबित हो सकता है।आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और काम-कारोबार में नए अवसर मिलेंगे।बेरोजगारों के लिए नौकरी के अवसर मिल सकते हैं, वहीं नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है।व्यापारियों को धनलाभ के साथ नए प्रोजेक्ट मिल सकते हैं।यात्राओं से लाभ मिलने की संभावना है।