जबलपुर।कुछ दिनों से भ्रष्टाचारियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही जबलपुर लोकायुक्त टीम ने गुरुवार काे एक बार फिर भ्रष्टाचारी पर शिकंजा कसा है।

लाेकायुक्त टीम ने डिप्टी रेंजर को 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इसके बाद लोकायुक्त की टीम ने पाटन में पदस्थ आराेपित डिप्टी रेंजर ढेलन सिंह यादव की जांच शुरू कर दी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Mp news -स्कूल हिजाब मामले में एफआईआर रद्द करने से उच्च न्यायालय का इनकार
Mp news -स्कूल हिजाब मामले में एफआईआर रद्द करने से उच्च न्यायालय का इनकार
मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय ने दमोह के एक स्कूल में छात्राओं को कथित तौर पर हिजाब पहनने और विशेष धार्मिक प्रथाओं...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दरअसल कटरा मोहल्ला, पाटन निवासी 38 वर्षीय शकील मोहम्मद वहीद ने जबलपुर लोकायुक्त एसपी अंजुलता पटले को शिकायत दी कि वह एक कारपेंटर हैं और लकड़ी के परिवहन का काम करते हैं।

उनसे डिप्टी रेंजर ढेलन सिंह यादव वन क्षेत्र में लकड़ी का काम और परिवहन जारी रखने के एवज में हर महीने 5 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Sharab Dukan Ahata Close Order: अवैध अहाते तुरंत बंद कराएं, ओवररेटिंग पर होगी सख्त कार्रवाई
Sharab Dukan Ahata Close Order: अवैध अहाते तुरंत बंद कराएं, ओवररेटिंग पर होगी सख्त कार्रवाई
Sharab Dukan Ahata Close Order: मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने आबकारी विभाग के संभागीय उपायुक्तों के साथ समीक्षा बैठक करते...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एसपी ने शिकायत की गंभीरता को देखते हुए तत्काल इसका सत्यापन कराया। सत्यापन में शिकायत सही पाए जाने के बाद एक टीम गठित की गई। इस लोकायुक्त टीम ने आरोपी को रंगे हाथों पकड़ने की योजना बनाई और योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया।

गुरुवार काे जैसे ही आरोपी ढेलन सिंह यादव ने अपने सरकारी आवास पर शकील से 5 हजार रुपये की रिश्वत ली, टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Ladli Behna Scheme- लाड़ली बहना योजना पर हाईकोर्ट सख्त, ग्वालियर बेंच ने राज्य सरकार को भेजा नोटिस, मांगा जवाब
Ladli Behna Scheme- लाड़ली बहना योजना पर हाईकोर्ट सख्त, ग्वालियर बेंच ने राज्य सरकार को भेजा नोटिस, मांगा जवाब
Ladli Behna Scheme।भोपाल।मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी 'लाड़ली बहना योजना' को लेकर जबलपुर हाईकोर्ट की ग्वालियर बेंच में एक जनहित...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

लोकायुक्त पुलिस ने आरोपी डिप्टी रेंजर ढेलन सिंह यादव के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधन) 2018 की धारा-7, 13(1)B, और 13(2) के तहत मामला दर्ज किया है।

आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। टीम में निरीक्षक रेखा प्रजापति, निरीक्षक जितेंद्र यादव और लोकायुक्त जबलपुर के अन्य सदस्य शामिल थे।