बिलासपुर… जरूरतमंदों की मदद और मानवीय सेवा के लिए राइस मिल एसोसिएशन ने 5 लाख रुपए की सहयोग राशि दी है। एसोसिएशन की ओर से यह राशि जिला रेडक्रॉस सोसायटी को सौंपी गई। मंगलवार को एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कलेक्टर एवं रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष संजय अग्रवाल से मंथन सभाकक्ष में मुलाकात कर 5 लाख रुपए का चेक सौंपा।

रेडक्रॉस के माध्यम से मिलने वाली इस राशि का इस्तेमाल जरूरतमंद लोगों की सहायता और मानवीय सेवा से जुड़े कार्यों में किया जाएगा। आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरत के समय सहायता की उम्मीद रखने वाले लोगों तक इस सहयोग को पहुंचाने की जिम्मेदारी रेडक्रॉस की होगी।

ये खबर भी पढ़ें…
प्रशासन में नई ‘वर्क डिस्ट्रीब्यूशन’: तीन अतिरिक्त कलेक्टरों को मिली नई जिम्मेदारियां
प्रशासन में नई ‘वर्क डिस्ट्रीब्यूशन’: तीन अतिरिक्त कलेक्टरों को मिली नई जिम्मेदारियां
बिलासपुर... जिले में प्रशासनिक कामकाज को लेकर कलेक्टर संजय अग्रवाल ने बड़ा फेरबदल करते हुए अतिरिक्त कलेक्टरों के बीच जिम्मेदारियों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस मौके पर कलेक्टर संजय अग्रवाल ने राइस मिल एसोसिएशन के सहयोग के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों की सहायता में सामाजिक और व्यापारिक संगठनों की भागीदारी महत्वपूर्ण है। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने भी आगे सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में सहयोग जारी रखने की बात कही।

कार्यक्रम में खाद्य नियंत्रक अमृत कुजूर, राइस मिल एसोसिएशन के महामंत्री शिवशंकर अग्रवाल के अलावा आदित्य अग्रवाल, सुनील, अनिकेत, राजेश, श्रीतेश और तेजस मौजूद रहे।

ये खबर भी पढ़ें…
सद्भावना के लिए आजाद गणेश उत्सव समिति ने किया थाना प्रभारियों का सम्मान
सद्भावना के लिए आजाद गणेश उत्सव समिति ने किया थाना प्रभारियों का सम्मान
बिलासपुर। सरजू बगीचा में आजाद गणेश उत्सव समिति की ओर से बुधवार को सद्भावना और विशेष सहयोग के लिए शहर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.