Kanker News: उत्तर बस्तर कांकेर/ कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन-2025 के तहत मतदान एवं मतगणना के समय जिले में देशी एवं विदेशी मदिरा दुकानों, मदिरा दुकानों से संलग्न अहातों एवं एफ. एल7 (सैनिक कैंटीन) में शुष्क दिवस घोषित किया है।

Kanker News:कलेक्टर ने 17 फरवरी को प्रथम चरण के मतदान एवं मतगणना दिवस को शुष्क दिवस घोषित किया है।

ये खबर भी पढ़ें…
शिक्षक के नशे से स्कूल में हंगामा, छात्राओं की शिकायत पर पहुंची प्रशासनिक टीम
शिक्षक के नशे से स्कूल में हंगामा, छात्राओं की शिकायत पर पहुंची प्रशासनिक टीम
बलौदा बाजार... पंडित चक्रपाणी स्कूल में गुरुवार को शिक्षक के शराब के नशे में स्कूल पहुंचने और छात्राओं के साथ गाली-गलौज...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Kanker News: इसी तरह 20 फरवरी को द्वितीय चरण में होने वाले भानुप्रतापपुर एवं दुर्गूकोंदल क्षेत्र की देशी/विदेशी मदिरा दुकान नारायणपुर (भानु.), दुर्गूकोंदल और सैनिक कैंटीन केंवटी में मतदान एवं मतगणना दिवस 18 फरवरी को अपराह्न 03 बजे से 20 फरवरी को मतगणना समाप्ति तक शुष्क दिवस घोषित किया गया है।

इसके अलावा 23 फरवरी को तृतीय चरण के मतदान एवं मतगणना हेतु विदेशी मदिरा दुकान बांदे और सैनिक कैन्टीन अंतागढ़ (कुहचे) में 21 फरवरी के अपराह्न 03 बजे से 23 फरवरी को मतगणना समाप्ति तक उन्होंने शुष्क दिवस घोषित किया है। मतदान एवं मतगणना अवधि में संबंधित क्षेत्र में मदिरा का सम्पूर्ण संव्यवहार प्रतिबंधित रहेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
सेवा संकल्प अभियान-आशीर्वाद का दीया से जगमगाया मां बम्लेश्वरी मंदिर प्रांगण
सेवा संकल्प अभियान-आशीर्वाद का दीया से जगमगाया मां बम्लेश्वरी मंदिर प्रांगण
राजनांदगांव। सेवा संकल्प अभियान के अवसर पर जिले की धर्मनगरी डोंगरगढ़ स्थित प्रसिद्ध मां बम्लेश्वरी मंदिर प्रांगण में आज आशीर्वाद...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.