Jobs Alert-दिल्ली। सरकारी नौकरी की तैयारी के साथ वैकेंसी के जारी होने का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। भारत सरकार का मंत्रिमंडल सचिवालय (कैबिनेट सेक्रेटेरिएट) ने अलग-अलग विषय अनुसार सीनियर फील्ड ऑफिसर (तकनीकी) के कुल 25 पदों पर योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं।

मंत्रिमंडल सचिवालय की ओर से सीनियर फील्ड ऑफिसर (तकनीकी) पोस्ट के लिए जारी 25 पदों में कंप्यूटर साइंस/इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी से 10, इलेक्ट्रॉनिक्स और/या कम्युनिकेशन/टेलीकम्युनिकेशन से 10, डेटा साइंस/आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस या डेटा साइंस/आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में स्पेशलाइजेशन के साथ कंप्यूटर साइंस से 3, गणित से 1 और सिविल इंजीनियरिंग से 1 पद शामिल हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
एडेड स्कूलों में शिक्षक भर्ती समिति पर बवाल, पूर्व मंत्री शिवनकुट्टी ने सरकार पर लगाया पिछले दरवाजे से नियुक्ति का आरोप
एडेड स्कूलों में शिक्षक भर्ती समिति पर बवाल, पूर्व मंत्री शिवनकुट्टी ने सरकार पर लगाया पिछले दरवाजे से नियुक्ति का आरोप
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री पिनराई विजयन सरकार में सामान्य शिक्षा मंत्री रहे वी. शिवनकुट्टी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Jobs Alert-इन सभी पोस्ट के लिए ऑफलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 12 जुलाई तय की गई है। ऐसे में जो उम्मीदवार सीनियर फील्ड ऑफिसर (तकनीकी) के पद पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, उन्हें तय समय सीमा के अंदर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा करने की सलाह दी जाती है।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग या टेक्नोलॉजी में बैचलर डिग्री या संबंधित विषयों में साइंस में मास्टर डिग्री होनी चाहिए। कैंडिडेट्स के पास उपर्युक्त शैक्षणिक योग्यता के अतिरिक्त इंजीनियरिंग स्नातक योग्यता परीक्षा (गेट) में संबंधित विषयों में 50 प्रतिशत या उससे अधिक का गेट वैध स्कोर होना आवश्यक है।

ये खबर भी पढ़ें…
तिरंगे के रंग में रंगेगा बिलासपुर, 11 से 15 अगस्त तक गूंजेगा ‘वंदे मातरम्’
तिरंगे के रंग में रंगेगा बिलासपुर, 11 से 15 अगस्त तक गूंजेगा ‘वंदे मातरम्’
बिलासपुर..स्वतंत्रता दिवस से पहले बिलासपुर पांच दिनों तक राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा नजर आएगा। हर घर तिरंगा एवं वंदे...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Jobs Alert-आवेदकों की अधिकतम आयु 35 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना आवेदन के अंतिम तिथि के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन वैलिड गेट स्कोर (2024, 2025 या 2026 में 50 प्रतिशत या उससे ज्यादा), इंटरव्यू, चरित्र और बैकग्राउंड की जांच, मेडिकल जांच, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन आदि के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 1,30,000 रुपए प्रति माह होगी।

ये खबर भी पढ़ें…
8th pay commission- 8वें वेतन आयोग में पेंशनरों की बड़ी मांग, न्यूनतम पेंशन 45 हजार और फिटमेंट फैक्टर 3.83 करने का प्रस्ताव
8th pay commission- 8वें वेतन आयोग में पेंशनरों की बड़ी मांग, न्यूनतम पेंशन 45 हजार और फिटमेंट फैक्टर 3.83 करने का प्रस्ताव
8th pay commission- नई दिल्ली। 8वें केंद्रीय वेतन आयोग के सामने कर्मचारियों और पेंशनरों की ओर से वेतन एवं पेंशन में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले मंत्रिमंडल सचिवालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पदों के लिए जारी अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद नोटिफिकेशन में दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। संबंधित सभी डॉक्यूमेंट्स को आवेदन के साथ अटैच करें। सभी को एक लिफाफे में डालने के बाद उसे ‘पोस्ट बैग नंबर 1, लोधी रोड हेड पोस्ट ऑफिस, नई दिल्ली-110003’ के पते पर भेज दें।