जशपुरनगर.जशपुर में पहली बार आयोजित चेकमेट एट जशपुर–अखिल भारतीय ओपन फिडे रेटेड शतरंज प्रतियोगिता 2026 में पश्चिम बंगाल के कौस्तुव कुंडू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल विजेता का खिताब अपने नाम किया।

छत्तीसगढ़ के यशद बम्बेश्वर दूसरे और महाराष्ट्र के केदार ओंकार तीसरे स्थान पर रहे। पुरानी टोली स्थित कम्युनिटी हॉल में 29 अगस्त से 1 सितंबर तक आयोजित इस प्रतियोगिता के समापन समारोह में विभिन्न आयुवर्ग एवं श्रेणियों के विजेता और उपविजेताओं को मुख्य अतिथि विधायक  रायमुनी भगत एवं अन्य अतिथियों ने ट्रॉफी और पुरस्कार राशि के चेक प्रदान किए गए। जिला प्रशासन, खेल विभाग एवं जशपुर जिला शतरंज संघ के संयुक्त आयोजन में हुई इस प्रतियोगिता में 12 राज्यों के 164 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Sachin Pilot Punjab In charge-छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बड़ा सियासी उलटफेर,जाने कौन है छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए प्रभारी सुखदेव भगत
Sachin Pilot Punjab In charge-छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बड़ा सियासी उलटफेर,जाने कौन है छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए प्रभारी सुखदेव भगत
Sachin Pilot Punjab In charge/छत्तीसगढ़ की राजनीति के गलियारों से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और रणनीतिक कौशल से प्रतियोगिता को रोमांचक बना दिया।

विधायक  रायमुनी भगत ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि शतरंज केवल मनोरंजन का खेल नहीं, बल्कि संयम, एकाग्रता, अनुशासन और बुद्धिकौशल विकसित करने का माध्यम भी है।

ये खबर भी पढ़ें…
8th Pay Commission: कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, बेसिक सैलरी के साथ HRA में आएगा तगड़ा उछाल, जानें कितनी बढ़ेगी आपकी जेब
8th Pay Commission: कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, बेसिक सैलरी के साथ HRA में आएगा तगड़ा उछाल, जानें कितनी बढ़ेगी आपकी जेब
8th Pay Commission:केंद्र सरकार के लाखों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए आने वाला समय खुशियों की सौगात लेकर आ सकता...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जीवन में आने वाली कठिन परिस्थितियों का सामना बुद्धिकौशल, अनुशासन, संयम और समय की कद्र करते हुए करने वाला व्यक्ति सफलता की ओर आगे बढ़ता है। शतरंज का खेल भी हमें यही सीख देता है।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरविंद भगत, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री गंगाराम भगत, कलेक्टर श्री रोहित व्यास, वनमण्डलाधिकारी श्री शशि कुमार, जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार सहित खिलाड़ी, शतरंज प्रेमी एवं बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे।

ये खबर भी पढ़ें…
बिलासपुर एयरपोर्ट से ऑपरेशन शुरू करने में इच्छुक फ्लाई 91 एयरलाइंस में 40 नए ATR 72 विमान का आर्डर किया
बिलासपुर एयरपोर्ट से ऑपरेशन शुरू करने में इच्छुक फ्लाई 91 एयरलाइंस में 40 नए ATR 72 विमान का आर्डर किया
बिलासपुर. हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने जानकारी देते हुए बताया कि बिलासपुर एयरपोर्ट से हवाई उड़ने प्रारंभ करने के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सीनियर सिटीजन वर्ग में जवाहरलाल गुप्ता विजेता और सेनगुप्ता दीपांकर उपविजेता रहे। सरगुजा डिवीजन महिला वर्ग में सिन्हा कशिश ने प्रथम और दूसरा स्थान श्वेता रानी ने प्राप्त किया, जबकि सरगुजा डिवीजन पुरुष वर्ग में रुद्राक्ष सिंह विजेता और यशवंत सिंह उपविजेता रहे। जशपुर महिला वर्ग में हेमलता प्रजापति ने प्रथम और प्रेमलता साहू ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जशपुर पुरुष वर्ग में एलान लकड़ा प्रथम और श्याम सिंह द्वितीय रहे।

30 वर्ष से अधिक आयुवर्ग महिला में आरती पावले प्रथम तथा लक्ष्मी शुक्ला द्वितीय रहीं। अंडर-15 वर्ग में ईशान सैनी प्रथम और गर्व केरकेट्टा द्वितीय रहे। अंडर-13 वर्ग में शिल्प कुमार घोड़ेश्वर ने प्रथम और विराट यादव ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-11 वर्ग में वी. विराट अय्यर प्रथम और कुशाग्र दीक्षित द्वितीय रहे। अंडर-09 वर्ग में आद्विक भूषण प्रथम तथा हृदान मावलंकर द्वितीय रहे।

महिला वर्ग की विभिन्न श्रेणियों में एफ-15+ वर्ग में प्राची यादव प्रथम और भगत कोमल द्वितीय रहीं। एफ-15 वर्ग में अभिश्री वत्स ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। एफ-13 वर्ग में नैना भगत प्रथम रहीं। एफ-11 वर्ग में सावी गौरी प्रथम और अनिका रेड्डी गोलुगुरी द्वितीय रहीं। एफ-09 वर्ग में परीक्षिता दुबे प्रथम तथा श्रीनिका रेड्डी गोलुगुरी द्वितीय रहीं।