Rajasthan:/जयपुर। उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेम चंद बैरवा ने सोमवार को विधान सभा में कहा कि राजकीय महिला इंजीनियरिंग कॉलेज, माखपुरा, अजमेर में नियम विरूद्ध पदोन्नति के दोषियों के खिलाफ जाँच की जा रही है। जाँच समिति की रिपोर्ट प्राप्त होने पर शीघ्र आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

शून्य काल के दौरान सदन के सदस्य श्री चंद्रभान सिंह चौहान द्वारा ध्यान आकर्षण प्रस्ताव के माध्यम से पूछे गए प्रश्न पर उप मुख्यमंत्री ने जवाब देते हुए कहा कि उक्त शिकायतों की जांच के लिए कमेटी का गठन किया गया है जिसमे शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारी शामिल है।

ये खबर भी पढ़ें…
live-in information : लिव-इन का रजिस्ट्रेशन जरूरी, ब्रेकअप की भी देनी होगी जानकारी, विधानसभा के आगामी सत्र में यूसीसी बिल हो सकता है पारित
live-in information : लिव-इन का रजिस्ट्रेशन जरूरी, ब्रेकअप की भी देनी होगी जानकारी, विधानसभा के आगामी सत्र में यूसीसी बिल हो सकता है पारित
live-in information : जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल सरकार ने राजस्थान विधानसभा में राजस्थान समान सिविल संहिता विधेयक, 2026 पेश किया इस...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

श्री बैरवा ने बताया कि संदिग्ध कार्मिकों के दस्तावेज गायब होने और राज सेवा में अनियमितता के संबंध में नियमानुसार एफ आई आर दर्ज कर अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के लिए प्राचार्य महाविद्यालय अजमेर को निर्देशित किया गया है। साथ ही इस संबंध में पृथक से गहन जांच कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
IAS Transfer: 6 आईएएस और 7 आरएएस अफसरों के तबादले
IAS Transfer: 6 आईएएस और 7 आरएएस अफसरों के तबादले
Ias Transfer।राजस्थान में निकाय चुनाव की आचार संहिता लागू होने के बीच राज्य सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.