CG News।रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग ने विभिन्न कार्यालयों में संलग्न (अटैच) शिक्षकों एवं कर्मचारियों को उनकी मूल पदस्थापना पर वापस भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस संबंध में लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई) ने 25 जून 2026 को सभी संभागीय संयुक्त संचालकों और जला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं।

डीपीआई द्वारा जारी पत्र में बताया गया है कि 23 जून 2026 को स्कूल शिक्षा मंत्री की समीक्षा बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन में संभागीय संयुक्त संचालक, जिला शिक्षा अधिकारी, विकासखंड शिक्षा अधिकारी तथा विकासखंड स्रोत समन्वयक कार्यालयों में संलग्न शिक्षकों एवं कर्मचारियों को तत्काल उनकी मूल संस्था में कार्यमुक्त करने के निर्देश दिए गए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
पैसे लौटाने का दिया भरोसा, रेलवे पटरी पर बुलाया और चाकू से कर दी 19 साल के युवक की हत्या
पैसे लौटाने का दिया भरोसा, रेलवे पटरी पर बुलाया और चाकू से कर दी 19 साल के युवक की हत्या
रायपुर... महज पांच हजार रुपये की उधारी ने एक 19 वर्षीय युवक की जान ले ली। रकम लौटाने के बहाने उसे...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पत्र के अनुसार सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को अपने जिले में किए गए ऐसे संलग्न कर्मचारियों एवं शिक्षकों का पूरा विवरण तत्काल संचालनालय को निर्धारित प्रारूप में उपलब्ध कराना होगा।

विभाग ने इसके लिए एक प्रपत्र भी जारी किया है, जिसमें संलग्न कर्मचारी का नाम, पदनाम, उसके स्थान पर कार्यमुक्त किए गए कर्मचारी का विवरण तथा संबंधित आदेश क्रमांक एवं तिथि की जानकारी मांगी गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
पंचायत शिक्षकों की क्रमोन्नति वेतनमान की जंग में बड़ा मोड़: सुप्रीम कोर्ट ने नए सिरे से सुनवाई के लिए छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट भेजा मामला
पंचायत शिक्षकों की क्रमोन्नति वेतनमान की जंग में बड़ा मोड़: सुप्रीम कोर्ट ने नए सिरे से सुनवाई के लिए छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट भेजा मामला
रायपुर।छत्तीसगढ़ के पंचायत संवर्ग के शिक्षकों को क्रमोन्नति वेतनमान (टाइम-बाउंड पे स्केल) दिलाने की लंबी कानूनी लड़ाई में एक नया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मिली जानकारी मुताबिक लंबे समय से विभिन्न कार्यालयों में संलग्न कर्मचारियों की व्यवस्था के कारण विद्यालयों में शिक्षकों की उपलब्धता प्रभावित हो रही थी। अब शासन के निर्देशानुसार ऐसे सभी कर्मचारियों को मूल पदस्थापना पर भेजकर विद्यालयों में नियमित शैक्षणिक व्यवस्था को मजबूत कया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Teacher Suspend: जनगणना कार्य में लापरवाही पर तीन व्याख्याता निलंबित
Teacher Suspend: जनगणना कार्य में लापरवाही पर तीन व्याख्याता निलंबित
Teacher Suspend।कोरबा। जनगणना-2027 के प्रथम चरण के कार्य में लापरवाही बरतना कोरबा जिले के पीएमश्री स्वामी आत्मानंद शासकीय उच्चतर माध्यमिक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.