जशपुरनगर/ कलेक्टर रोहित व्यास ने आज सोमवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों, अभियंता और जलजीवन मिशन के कार्यों से जुड़े ठेकेदारों की बैठक लेकर जलजीवन मिशन कें अंतर्गत प्रगतिरत कार्यों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए उन्हें निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए।

बैठक में कलेक्टर श्री व्यास ने कार्यों की धीमी प्रगति पर असंतोष जाहिर करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि जो ठेकेदार कार्यों में अनावश्यक विलंब कर रहे हैं अथवा समय-सीमा का पालन नहीं कर रहे हैं उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
गणेशोत्सव में बस्तर की महिलाओं का कमाल,इको-फ्रेंडली मूर्तियां बेचकर कमाए 1.80 लाख रुपये
गणेशोत्सव में बस्तर की महिलाओं का कमाल,इको-फ्रेंडली मूर्तियां बेचकर कमाए 1.80 लाख रुपये
रायपुर/छत्तीसगढ के बस्तर जिले के बकावंड विकासखंड स्थित तारापुर गांव की महिलाओं ने अपनी लगन और हुनर से आत्मनिर्भरता की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उन्होंने इस संदर्भ में कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी जशपुर को बुद्धा कंस्ट्रक्शन , अजाईल वर्कस और सारथी ऐसासिएट्स को ब्लैकलिस्ट करने की कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।

इसके साथ ही श्री व्यास ने टंकी का फाउण्डेशन कार्य का बरसात के पूर्व पूरा करने के निर्देश भी दिए हैं। कलेक्टर ने अधिकारियों को फील्ड का निरीक्षण बढ़ाने पर भी बल दिया, ताकि कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित हो सके और कार्य प्रगति में भी तेजी आए।

ये खबर भी पढ़ें…
स्कूल शिक्षा विभाग के अपने ही सिलेबस में फंसा पदोन्नति का गणित, टीईटी से बजट तक और बजट से सत्ता के समीकरण तक उलझी कहानी…
स्कूल शिक्षा विभाग के अपने ही सिलेबस में फंसा पदोन्नति का गणित, टीईटी से बजट तक और बजट से सत्ता के समीकरण तक उलझी कहानी…
बिलासपुर (मनीष जायसवाल)। जिस विभाग के स्कूलों में बच्चों को अर्थशास्त्र में आय-व्यय और राजनीति शास्त्र में सत्ता के खेल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस अवसर पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग जशपुर के कार्यपालन अभियंता समर बहादुर सिंह, विभाग के एसडीओ, इंजीनियर सहित विभिन्न फर्मों के ठेकेदार मौजूद रहे।

ये खबर भी पढ़ें…
CG: सेवानिवृत्ति से पहले गृह जिले में ट्रांसफर को लेकर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला,15 दिनों में पोस्टिंग आदेश जारी करने का निर्देश
CG: सेवानिवृत्ति से पहले गृह जिले में ट्रांसफर को लेकर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला,15 दिनों में पोस्टिंग आदेश जारी करने का निर्देश
बिलासपुर।CG: छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने सेवानिवृत्ति के मुहाने पर खड़े सरकारी कर्मचारियों की पदस्थापना को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.